मोतिहारी : घर से ही कचरा अलग करने की पहल, नगर निगम ने चलाया जागरूकता अभियान

Live News 24x7
1 Min Read
मोतिहारी। नगर निगम मोतिहारी की ओर से स्रोत पर कचरा पृथक्करण को लेकर शहर में विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के तहत नगर निगम की टीम ने विभिन्न मोहल्लों में घर-घर पहुंचकर लोगों को गीला, सूखा और अन्य प्रकार के कचरे को अलग-अलग रखने के लिए जागरूक किया। नगर निगम कर्मियों ने नागरिकों को बताया कि घर से ही कचरे का उचित पृथक्करण करने से उसके संग्रहण, प्रसंस्करण और निस्तारण की प्रक्रिया अधिक व्यवस्थित एवं प्रभावी होती है। इससे पर्यावरण संरक्षण में भी मदद मिलती है। अभियान के दौरान लोगों से अपील की गई कि वे घरों से निकलने वाले कचरे को निर्धारित श्रेणियों के अनुसार अलग-अलग रखें और नगर निगम की स्वच्छता व्यवस्था में सहयोग करें। नगर निगम की ओर से बताया गया कि स्वच्छ शहर के निर्माण में नागरिकों की भागीदारी महत्वपूर्ण है। कचरा पृथक्करण को लेकर जागरूकता अभियान शहर के विभिन्न क्षेत्रों में आगे भी लगातार जारी रहेगा। नगर निगम का लक्ष्य जनभागीदारी के माध्यम से मोतिहारी को स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ शहर बनाना है। 50
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *