गया जी।नई दिल्ली के गांधी शांति प्रतिष्ठान में इंपैक्ट इंडिया समिट का आयोजन किया ,गया जिसमें देश के प्रायः हर राज्य से स्वैच्छिक संस्थाओं (एनजीओ) के प्रतिनिधि,पदाधिकारी शामिल हुए समिट के अध्यक्षता मुख्य आयोजिका ज्योति कुमारी एवं संचालन शेखर कुमार ने किया देश के विभिन्न संस्थाओं को उनके कार्यों के लिए सम्मानित किया गया इस अवसर पर मगधांचल समग्र विकास समिति( बिहार )के अध्यक्ष डॉ संजय रघुवर को पद्मश्री कमल सिंह चौहान ने श्रेष्ठ एन जी ओ सम्मान से सम्मानित किया । विदित हो कि पर्यावरण, शिक्षा, स्वास्थ्य, दक्षिण बिहार की समस्याएं एवं समाधान मानवाधिकार इत्यादि विषयों पर मगधांचल समग्र विकास समिति अपने स्थापना कल से ही सेमिनार का आयोजन करती रही है समाज के कमजोर वर्गों को न्याय दिलाने की दिशा में समिति काफी सक्रियता से कार्य कर रही है समिति को सरकार या कॉर्पोरेट सेक्टर से एक रुपए का भी सहयोग नहीं मिला है।
डॉ संजय रघुवर ने अपने सम्मान के पश्चात देश के मौजूदा हालात पर प्रकाश डालते हुए देश भर के एनजीओ का एक सशक्त संगठन बनाने पर जोर दिया। उत्तराखंड से आए स्वैच्छिक संगठनों के पदाधिकारी ने भी डॉक्टर संजय रघुवर को सम्मानित किया डॉ संजय रघुवर ने कहा कि वह कार्यक्रम में शामिल होने की स्थिति में नहीं थे पर शेखर जी के प्रोत्साहन पर यहां आने की हिम्मत कर पाए।
48