मोतिहारी। समाहरणालय स्थित डॉ. राधाकृष्णन सभागार में शुक्रवार को जनता के दरबार में जिला प्रशासन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें जिले के विभिन्न अंचलों से पहुंचे 42 आवेदकों की समस्याओं पर सुनवाई की गई। जिलाधिकारी के निर्देश पर अपर समाहर्ता (लोक शिकायत) शैलेन्द्र कुमार भारती की अध्यक्षता में जिला स्तरीय पदाधिकारियों ने आवेदकों की शिकायतें सुनीं।
कार्यक्रम के दौरान भूमि विवाद, अतिक्रमण, राजस्व सहित अन्य मामलों से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए। अपर समाहर्ता ने संबंधित पदाधिकारियों को प्राप्त शिकायतों पर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए शीघ्र निष्पादन का निर्देश दिया।
उन्होंने कहा कि जनता के दरबार में प्राप्त आवेदनों पर संबंधित विभागों के स्तर से कार्रवाई कराते हुए समस्याओं का विधिसम्मत समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने प्रभारी पदाधिकारी, जिला जन शिकायत कोषांग को सभी आवेदनों को संबंधित पदाधिकारियों के पास आवश्यक निर्देश के साथ भेजने को कहा।
कार्यक्रम में एडीएम विभागीय जांच मो. सिबगतुल्लाह, वरीय उप समाहर्ता विकास कुमार सहित अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी मौजूद थे।
19