अशोक वर्मा
मोतिहारी : नगर के नवयुवक पुस्तकालय के समीप स्थित स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार समिति कार्यालय में समिति के संरक्षक प्रोफेसर खुशनंजन सिंह ने झंडा फहराया ।उक्त अवसर पर उपस्थित रहने वालों में मुख्य रूप से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अशोक वर्मा ,जिला अध्यक्ष कौशल किशोर पाठक, जिला कार्यकारी अध्यक्ष राजकुमारी गुप्ता, संरक्षक शशि कला कुमारी, चंद्रमा यादव ,रविंद्र सिंह के अलावा अन्य लोग थे ।उक्त अवसर पर खुश नंदन सिंह ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों की कुर्बानी, त्याग बलिदान के बदौलत आजादी मिली और 1950 में देश को सुव्यवस्थित ढंग से चलाने के लिए संविधान लागू किया गया ।हमें अपने पूर्वजों के परिकल्पना को साकार करना है। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अशोक वर्मा ने कहा कि पूरे विश्व के बड़े-बड़े देशों के संविधान का अध्ययन करने के बाद देश के संविधान निर्माताओ ने संविधान की रचना की और आज के दिन ही से लागू कर देश को विकास के मार्ग पर अग्रसर किया गया ।हमें अपने संविधान की रक्षा हर हालत में करनी है और यह नजर रखनी है कि संविधान की अवहेलना नहीं हो। जिला अध्यक्ष कौशल किशोर पाठक ने सभी का अभिवादन किया और कहां की स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार आज प्रत्येक माह कार्यक्रम कर स्वतंत्रता सेनानी एवं शहीदों को सम्मान देती है ।कार्यकारी अध्यक्ष ने कहा कि हम लोग का जो मुख्य कार्यक्रम चल रहा है सेनानी और शहीदो का सम्मान करना।यह कार्यक्रम जारी रहेगा। मुख्य संरक्षक शशिकला कुमारी ने कहा कि एक फरवरी को हम लोग अपने मासिक कार्यक्रम को भव्य रूप में मनाएंगे और इस बार का कार्यक्रम महान स्वतंत्रता सेनानी भोलाराम तूफानी को समर्पित रहेगा। कार्यक्रम में उपस्थित अन्य वक्ताओं ने झंडा के नीचे संकल्प लिया कि हम अपने स्वतंत्रता सेनानियों के स्वप्न को साकार करेंगे और देश को उनके परिकल्पना के अनुसार स्वरूप देंगे।
14
