मोतिहारी। आदापुर थाना क्षेत्र में गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस, एसएसबी और कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए 308 बोरी अवैध यूरिया खाद जब्त की है।
संयुक्त टीम ने श्यामपुर बाजार स्थित एक दुकान में छापेमारी की। दुकान अमलेश कुमार, पिता हृदेश साह की बताई गई है।
तलाशी के दौरान दुकान से 308 बोरी यूरिया बरामद हुई। प्रत्येक बोरी में 45 किलोग्राम खाद थी। बरामद खाद का कुल वजन 13,860 किलोग्राम बताया गया है।
मामले में आदापुर थाने में कांड दर्ज कर लिया गया है। पुलिस और संबंधित विभाग द्वारा मामले की जांच करते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है।
22