- एनडीए सरकार के विकास कार्यों और योजनाओं का प्रत्यक्ष लाभ अब लोगों को प्रत्यक्ष मिलने लगा है।
गया जी।शेरघाटी स्थित होटल में गया जिला एणडीए की दसों विधानसभा के कार्यकर्ताओं की संयुक्त कार्यशाला जिलाध्यक्ष महानगर जदयू गया जी राजकुमार प्रसाद उर्फ राजू बरनवाल की मौजूदगी में बैठक आहूत की गई है, इस बैठक के दौरान बरनवाल ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में एनडीए की जीत के लिए कमर कस लेने का आह्वान किया है। एनडीए सरकार के विकास कार्यों और योजनाओं का प्रत्यक्ष लाभ अब लोगों को प्रत्यक्ष मिलने लगा है।
आगामी विधानसभा चुनाव में गया जिले से दसों विधानसभा की सीट पर एनडीए की ऐतिहासिक जीत होगी।बिहार की सरकार ने 125 यूनिट मुफ्त बिजली की घोषणा की है। प्रधानमंत्री की गरीब जन कल्याण योजना का लाभ बिहार वासियों को मिल रहा है। आने वाले समय में बिहार को और कई सौगात मिलेगी।
एनडीए का संकल्प बिहार में विकास और सुशासन रहा है और भविष्य में भी यही रहेगा. एनडीए गठबंधन के लोगों की प्राथमिकता बिहार के विकास की रही है, उन्होंने विश्वास जताते हुए कहा कि 2025 के विधानसभा चुनाव में न केवल एनडीए की जीत होगी बल्कि हम एक नया इतिहास बनाएंगे. एनडीए पूरी तरह एकजुट है, एकजुट होकर चुनाव मैदान में उतरेंगे और जीत दर्ज करेंगे.
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार के अंदर हुए विकास की चर्चा आज देश में हो रही है. एक तरफ जहां महिलाओं का सशक्तिकरण हो रहा है, वहीं युवाओं को रोजगार देने की योजना सफल हो रही है,
इस बैठक में बूथ सशक्तीकरण सहित चुनाव की रूपरेखा पर चर्चा हुई है।
158
