गया जी।सावन के पवित्र मास में ब्रह्माकुमारी सिविल लाइन्स थाना के पीछे स्थित सेवाकेंद्र की संचालिका ब्रह्माकुमारी शिला बहन ने गया शहर के विभिन्न पदों पर आसीन उच्च अधिकारियों तथा बोधगया के विभिन्न बौद्ध मंदिरों के अधिकारियों को राखी बाँधी तथा आत्म स्मृति का तिलक दे उन्हें परमात्मा का संदेश सुनाया। ब्रह्माकुमारी शीला बहन ने कहा परमात्मा सर्व धर्म की आत्माओं को पावनता की राखी बाँधकर पवित्र भव, योगी भव की प्रतिज्ञा करा रहे हैं। हम पवित्र बनने से माननीय और पूज्यनीय बन सकते हैं। राखी के पवित्र धागों का रहस्य बताते हुए शीला बहन ने कहा कि मनोविकारों से रक्षा परमात्मा राखी द्वारा करते हैं। उन्होंने कहा यह राखी
बुराइयों को राख करने वाली राखी हैं। आत्म स्मृति का तिलक लगाने से आत्मा समर्थ बन जाती है। उसके बाद ही मधुर मीठे सुखदायी परमात्म शिक्षा के बोलों की मिठाई खाने का महत्व है। परमात्मा सभी धर्म की आत्माओं को शांति और शुभ भावना की शिक्षा देकर नयी स्वर्गिक सृष्टि का निर्माण प्रजापिता ब्रह्मा द्वारा करा रहे हैं।
इस लेख के माध्यम से ब्रह्माकुमारी शिला बहन ने सभी आम एवम ख़ास लोगों से आह्वान किया है की कल दिनांक ७ अगस्त से 9 अगस्त तक सिविल लाइन थाना के पीछे स्थित स्थानीय सेवाकेंद्र में आकर इस प्रमात्म स्नेह की राखी अवश्य बँधवायें ।
123
