मध्यदेशीय वैश्य समाज की राजनैतिक हिस्सेदारी  की मांग, सावन मिलन समारोह में चार राज्यों के शामिल हुए लोग.

Live News 24x7
2 Min Read
गया जी:  अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा के द्वारा शहर के गणिनाथ मंदिर के प्रांगण में सावन मिलन समारोह सह सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें कई राज्यों के समाज की महिलाएं व पुरुष शामिल हुए. इस दौरान लोगों को अंग वस्त्र देखकर सम्मानित करने का भी कार्यक्रम किया गया.
कार्यक्रम में शामिल अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज कुमार ने कहा कि इस कार्यक्रम में बिहार, दिल्ली, झारखंड एवं पश्चिम बंगाल से हजारों की संख्या में समाज के लोग शामिल हुए हैं. कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य राजनैतिक हिस्सेदारी लेना है. एक पार्टी विशेष के द्वारा वैश्य समाज के लोगों को अपना ब्लाइंड सपोर्टर समझा जाता है लेकिन जब राजनीतिक हिस्सेदारी देने की बात आती है, तो लोग मौन हो जाते हैं, तो हमलोगों ने निर्णय लिया है कि ऐसी पार्टी को हमलोग सबक सिखाएंगे. बिहार विधानसभा चुनाव में जो पार्टी हमें साथ लेकर चलने का कार्य करेगी, उसे ही अपना समर्थन देंगे.
वही मध्यदेशीय वैश्य सभा के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार गुप्ता ने कहा कि दो दिवसीय कार्यक्रम का आज से विधिवत्त शुभारंभ हुआ है, जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित तमाम लोग शामिल हुए हैं. उन्होंने कहा कि बिहार में विधानसभा चुनाव होने हैं, ऐसे में जो पार्टी हमें राजनीतिक हिस्सेदारी देगी, हमलोग उसे ही अपना समर्थन देंगे. बिहार में जातीय जनगणना के अनुसार 18 से 20% के आसपास हमारी आबादी है, लेकिन जितनी हमारी आबादी है उतनी हमें हिस्सेदारी नहीं मिलती. मगध और शाहाबाद प्रमंडल में एक भी वैश्य समाज के लोगों को टिकट देने का काम किसी भी पार्टी ने नहीं किया है. ऐसे में अब हमलोग निर्णय लेने को तैयार है.
153
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *