एक पेड़ माँ के नाम अभियान पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन।

Live News 24x7
2 Min Read
गया।भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के केन्द्रीय संचार ब्यूरो, क्षेत्रीय कार्यालय, गया तथा जीविका, टेकारी के तत्वाधान में आज गया जिला के टेकारी प्रखंड के चिल्ड्रन पार्क में विशेष स्वच्छता तथा एक पेड़ माँ के नाम अभियान पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।
इस कार्यक्रम की शुरुआत में स्वच्छता अभियान तथा एक पेड़ माँ के नाम अभियान तथा स्वछता अभियान के तहत चिल्ड्रन पार्क, टेकारी की सफाई की गयी और अतिथियों द्वारा उपस्थित  लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गयी और हर वर्ष 100 घंटे यानि हर सप्ताह 2 घंटे श्रमदान करने की प्रतिज्ञा दिलाई गयी है।इस कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पर शुरू किया गया ‘ एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत चिल्ड्रन पार्क, टेकारी, गया  में अतिथियों द्वारा सागवान, अमरुद आदि का चार पेड़  लगाया गया तथा ‘ वृक्ष हमारे जीवन का आधार है, उसकी सुरक्षा हमारा कर्तव्य है’ का संकल्प उपस्थित लोगों ने लिया है |इस कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए श्री बलंद इक़बाल, प्रभारी  सीबीसी, गया  ने कहा कि स्वच्छता एवं एवं एक पेड़ माँ के नाम अभियान के माध्यम से लोगो को स्वच्छता के साथ अपने पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिये जागरूक करने के लिए यह अभियान देश भर  में चलाया जा रहा है इसी के अंर्तगत आज यह कार्यक्रम जीविका, टेकारी के सहयोग से आयोजित किया गया है ।इस कार्यक्रम में  सीबीसी,गया के दीपक कुमार, जीविका के शशि कुमार, कुमारी खुशबु सिन्हा, ललिता देवी,आदि ग्रामीण उपस्थित थे.
215
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *