गया। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय नंबर 2 गया में बुधवार 2 अक्टूबर 24 को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के शुभ अवसर पर विद्यालय प्राचार्य राजेश कुमार श्रीवास्तव, समस्त शिक्षक साथी एवं विद्यार्थियों द्वारा दीप प्रज्वलन ,पुष्पांजलि तथा ‘रघुपति राघव राजा राम’ पंक्तियों के गायन एवं वादन के साथ जन्म दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है । विद्यालय के प्राचार्य राजेश कुमार श्रीवास्तव ने महात्मा गांधी तथा लाल बहादुर शास्त्री के जीवन से जुड़ी अनुकरणीय घटनाओं एवं अहिंसा की महत्ता पर भी प्रकाश डाला है । उन्होंने बताया कि वर्तमान में वैश्विक अशांति एवं शस्त्रों की होड़ के मध्य शांति स्थापित करने में गांधी के विचार कितने प्रासंगिक हो सकते हैं । भारत सरकार द्वारा प्रायोजित स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के अंतर्गत प्राचार्य , शिक्षकों एवं छात्रों ने कंधे से कंधा मिलाकर साफ सफाई के लिए स्वैच्छिक श्रमदान करते हुए स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने का कार्य किया है । बापू तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत के सपने को चरित्रार्थ करने हेतु समस्त विद्यालय परिवार द्वारा संकल्प भी लिया गया है। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक वीरेंद्र कुमार, सविंद्र पांडेय, संजय कुमार श्रीवास्तव, मुख्तार अंसारी, पुनीता कुमारी, मृदुला कुमारी, अराधना कुमारी, डीबी पंकज, विकास कुमार, अनुराग प्रताप आदि शिक्षक मौजूद रहे हैं।
192
