नगर आयुक्त ने नगर निगम, गया जी द्वारा स्वच्छता एवं जन जागरूकता को लेकर जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किए

Live News 24x7
3 Min Read
  • रैली के माध्यम से पितृपक्ष मेला एवं पिंडदान के लिए गया जी आने वाले श्रद्धालुओं एवं स्थानीय नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया
गया जी  स्वच्छता ही सेवा अभियान 2026 के अंतर्गत आज गया नगर निगम, गया जी द्वारा स्वच्छता एवं जन जागरूकता को लेकर जागरूकता रैली का आयोजन किया गया है। नगर आयुक्त डॉ. गगन ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किये है।
इस अवसर पर नगर आयुक्त डॉ. गगन ने आम नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए संदेश दिया—
“एक ही लक्ष्य, एक ही नारा—
स्वच्छ हो गयाजी, स्वच्छ हो पितृपक्ष हमारा।”
रैली के माध्यम से पितृपक्ष मेला एवं पिंडदान के लिए गया जी आने वाले श्रद्धालुओं एवं स्थानीय नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया है। श्रद्धालुओं से अपील की गई कि वे पितृपक्ष के दौरान गयाजी को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने में नगर निगम का सहयोग करें तथा सार्वजनिक स्थलों पर गंदगी न फैलाएं।
रैली में शामिल नगर निगम के पदाधिकारियों, कर्मियों एवं स्वच्छता कर्मियों द्वारा लोगों को प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने, सिंगल यूज प्लास्टिक से परहेज करने तथा कूड़े-कचरे को निर्धारित डस्टबिन में ही डालने के लिए प्रेरित किया गया है। इसके साथ ही लोगों को स्वच्छता के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने और दूसरों को भी इसके लिए जागरूक करने का संदेश दिया गया है।
नगर निगम की ओर से विशेष रूप से पितृपक्ष के दौरान आने वाले श्रद्धालुओं से अपील की गई कि वे पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठानों के दौरान उत्पन्न कचरे को इधर-उधर न फेंकें और उपलब्ध डस्टबिन का ही उपयोग करें। इससे गयाजी की धार्मिक एवं सांस्कृतिक गरिमा के साथ-साथ शहर की स्वच्छता भी बनी रहेगी।
नगर आयुक्त डॉ. गगन ने कहा कि पितृपक्ष गयाजी की पहचान और आस्था का महत्वपूर्ण पर्व है। देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु यहां पिंडदान एवं तर्पण के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में गयाजी को स्वच्छ, सुंदर एवं प्लास्टिक मुक्त बनाए रखना केवल नगर निगम की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक एवं श्रद्धालु की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से स्वच्छता अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की है।
रैली के दौरान स्वच्छता से संबंधित विभिन्न नारों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया तथा स्वच्छ गयाजी, सुंदर गया जी और प्लास्टिक मुक्त गया जी के संकल्प को साकार करने का संदेश दिया गया है।
नगर निगम का उद्देश्य है कि स्वच्छता ही सेवा अभियान के माध्यम से जनभागीदारी को बढ़ावा देते हुए पितृपक्ष के दौरान गयाजी को स्वच्छ एवं श्रद्धालुओं के लिए बेहतर वातावरण प्रदान किया जाए।
“एक ही लक्ष्य, एक ही नारा
स्वच्छ हो गयाजी, स्वच्छ हो पितृपक्ष हमारा।”
25
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *