विश्व हिंदी परिषद के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ, बिहार का मीडिया प्रभारी मनोनीत किए गए कृष्ण कुमार

Live News 24x7
2 Min Read
अशोक वर्मा 
दिल्ली/ समस्तीपुर : विश्व हिंदी परिषद के राष्ट्रीय समन्वयक डॉ. शकुंतला सरूपिया ने  कृष्ण कुमार भारतीय को मीडिया प्रभारी सांस्कृतिक प्रकोष्ठ, बिहार के पद पर मनोनीत किया है। उन्होंने आशा किया है कि  कृष्ण कुमार परिषद के कारवां को आगे बढ़ाएंगे। देश विदेश में हिंदी भाषा की प्रचार प्रसार को गति प्रदान करेंगे। डॉ विपिन कुमार महान स्तंभकार एवं परिषद के राष्ट्रीय महासचिव, डीपी मिश्रा उपाध्यक्ष, डॉ नन्दकिशोर साह, राष्ट्रीय सम्पर्क समन्वयक  ने बधाई दी है।
   ‌‌‌      विश्व हिंदी परिषद का उद्देश्य भारतीय भाषाओं के माध्यम से हिंदी भाषा को राष्ट्रभाषा के रूप में स्थापित करना है। विश्व हिंदी परिषद हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार की सेवा में वैश्विक संस्था है। सर्व कल्याण की भावना से परिषद की गतिविधियां कई देशों में संचालित है। श्री कुमार को मीडिया प्रभारी सांस्कृतिक प्रकोष्ठ बिहार मनोनीत किए जाने पर हिंदी प्रेमियों में हर्ष व्यक्त किया है। कृष्ण कुमार बिहार के समस्तीपुर जिले के आदर्श गांव रोटगन्ना के निवासी हैं।
           हिंदी हमारी मातृभाषा है। हम अपनी मां से प्रेम करते हैं। मां भारती से प्रेम करते हैं। अपनी सभ्यता और संस्कृति से प्रेम करते हैं और हिंदी हिंदुस्तान की ही नहीं पूरे संसार की भाषा है। हिंदी हमारी पहचान बन चुकी है। देश-विदेश में भी चर्चा चल रही है। हिंदी जन-जन की भाषा और विश्व की भाषा बन रही है।
115
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *