डिजिटल स्टार के नाम से प्रसिद्ध सौरभ शर्मा का नया धमाका “हम हई राजा सुपौल के” बनकर तैयार, जल्द होंगी रिलीज

Live News 24x7
2 Min Read
सुपौल /11 सितंबर 2024 :  जाने माने लेखक निर्देशक मुरली लालवानी द्वारा निर्देशित और डिजिटल स्टार सौरभ शर्मा द्वारा अभिनीत “हम हई राजा सुपौल के” एल्बम जल्द ही आर्या डिजिटल पे रिलीज होने जा रहा है. राजा भोजपूरिया ने इस सांग को अपनी मधुर आवाज से सजाया है.  गीत और संगीत भी राजा भोजपूरिया का ही है.गीत और संगीत इतना कर्णप्रिय  है  कि आप इस बार-बार सुनने को मजबूर हो जाएंगे. इस एल्बम की परिकल्पना व निर्देशन किये है जाने माने लेखक निर्देशक मुरली लालवानी नेl
एडिटर पुरषोत्तम-चन्दन हैं कैमरामैन बंटी राज हैं.
डिजिटल स्टार सौरभ शर्मा के साथ अदाकारा रिद्धिमा सिंह, बालासाहब, राहुल श्रीवास्तव, धीरज रंजन, संजय मांजी, छोटू  व अन्य कलाकार नज़र आएंगे.
एल्बम को सुमन गुप्ता व सुधीर मंडल की देख रेख में सुपोल जिला के बीरपुर के खूबसूरत लोकेशंस पर  शूट किया गया।
सौरभ शर्मा ने बताया कि वें लगातार अलग अलग तरह के एल्बम का निर्माण कर रहे हैं , जो आपको हंसाएगा, गुदगुदायेगा और आपका स्वास्थ्य मनोरंजन भी करेगा.
आप सभी को एक के बाद एक अलग-अलग तरह का एल्बम देखने को मिलेंगे, जिन्हे सुपोल जिला के अलग अलग क्षेत्र में शूट किया जाएगा. वहीं निर्देशक मुरली लालवानी ने कहा कि बिहार में टैलेंट की भी कमी नहीं है और शूटिंग के लिए बहुत सारे खूबसूरत लोकेशन भी मौजूद हैं. जल्द ही बिहार में कुछ  नए एल्बम्स और फिल्मों का निर्माण करेंगे, जिसमे बिहार के कलाकारों और टेक्निशियनों को भी मौका दिया जाएगा।
177
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *