अशोक वर्मा
मोतिहारी : जिलाधिकारी, पूर्वी चम्पारण, सौरव जोरवाल की अध्यक्षता में जिला निरीक्षण समिति बाल देख-रेख संस्थानों – बाल गृह (बालक), बालिका गृह, पर्यवेक्षण गृह. विशिष्ट दत्तकग्रहण संस्थान का निरीक्षण किया गया।
वही जिलाधिकारी सर्वप्रथम विशिष्ट दत्तकग्रहण संस्थान गए। वहां पर आवासित 01-06 वर्ष के बच्चों को दी जाने वाली सभी सुविधाओं का जायजा लिया तथा बच्चों का नियमित स्वास्थ्य जाँच कराने एवं समय पर ईलाज कराने के लिए निर्देश दिया गया।
वहां से निकलकर जिलाधिकारी बालिका गृह गए। बालिका गृह निरीक्षण के क्रम में बालिकाओं को दी जाने वाली सुविधाओं का जायजा लिया गया। यहां पर जिलाधिकारी ने बच्चियों को दिए जा रहे भोजन की जानकारी प्राप्त की एवं भोजन चखकर भोजन की गुणवत्ता की जाँच की। बच्चियों के शैक्षणिक विकास के लिये जिलाधिकारी द्वारा जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, सर्व शिक्षा अभियान को शिक्षकों को प्रतिनियुक्त करने का निर्देश दिया गया। यहां पर बच्चियों के सुरक्षा का खयाल रखने के लिये पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) को निदेशित किया गया। उक्त मौके पर बालिका गृह की बच्चियों द्वारा स्वंय से बनाया हुआ हैंडीक्राफ्ट जिलाधिकारी को दिया गया। जिसकी जिलाधिकारी ने खूब तारीफ की।
बाल गृह (बालक) के निरीक्षण के दौरान बालकों को दी जाने वाली सुविधाओं का जायजा लिया गया। यहां भी बच्चों द्वारा स्वंय से बनाया हुआ हैंडीक्राफ्ट जिलाधिकारी महोदय को दिया गया जिसका जिलाधिकारी महोदय द्वारा प्रशंसा किया गया तथा शिक्षा के साथ साथ बच्चों में extra-curricular activity विकसित कराने के लिये सहायक निदेशक, जिला बाल संरक्षण इकाई को निदेशित किया गया।
पर्यवेक्षण गृह के निरीक्षण के क्रम में वहाँ मौजूद किशोरों से बातचीत की गयी एंव किशोरों को जीवन में पूर्व की गलतियों को भुलाकर आगे बढ़ने हेतु प्रेरित किया गया। पर्यवेक्षण गृह की सुरक्षा व्यवस्था एवं वहां साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया गया।
बाल देख-रेख संस्थानों के निरीक्षण में जिलाधिकारी महोदय के साथ सहायक निदेशक, जिला बाल संरक्षण इकाई / जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग, सिविल सर्जन, पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय), जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, सर्व शिक्षा अभियान, बाल संरक्षण पदाधिकारी, पूर्वी चम्पारण, मोतिहारी एवं अन्य कर्मीगण उपस्थित थे।
133