बिहार में आकाशीय बिजली गिरने से किसान की मौके पर हुई मौत

1 Min Read

खबर बिहार के नालंदा जिले की है जहां जिले के नूरसराय थाना इलाके के छतरपुर गांव में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक किसान की मौके पर ही मौत हो गई. मृतक की पहचान स्व राम लगन यादव के 45 वर्षीय पुत्र शिव कुमार यादव है.

घटना को लेकर परिजनो ने बताया कि बीती रात अचानक बारिश होने लगी तो खलिहान में रखे धान को बारिश से बचाने के लिए खलिहान गए थे इसी दौरान आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए. सुबह जब काफी देर तक वे घर नहीं लौटे तब परिजन उन्हें खोजने के लिए निकले जब परिजन घटना स्थल पर पहुचे तो लोगो ने देखा कि वे जमीन पर गिरे हुए थे. आनन फानन में उन्हें इलाज के लिए अस्पताल लाया गया . जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में चीख पुकार मच गया आपको बता दे कि मृतक के चार बच्ची और एक पुत्र है.

157
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *