पटना । राजधानी पटना में बहुप्रतीक्षित ‘डांडिया फेस्ट 2026’ का आयोजन आगामी 15 अक्टूबर को भव्य अंदाज में किया जाएगा। बब्ली चंद्रा द्वारा आयोजित इस डांडिया नाइट में संगीत, नृत्य, गरबा और डांडिया के साथ मनोरंजन का शानदार माहौल देखने को मिलेगा।
कार्यक्रम में भोजपुरी अभिनेता विमल पांडेय और अभिनेत्री पल्लवी गिरी सेलिब्रिटी गेस्ट के रूप में शामिल होंगे, जबकि कार्यक्रम की एंकरिंग राज लक्ष्मी करेंगी।
कार्यक्रम के मुख्य प्रायोजक अनुराग मूवीज हैं। वहीं, दीपक यादव का विशेष सहयोग प्राप्त है। कार्यक्रम के कानूनी सहयोगी एस. कुमार एंड एसोसिएट, मेकओवर पार्टनर चुई-मुई एकेडमी एंड सैलून तथा डांस पार्टनर टीम एफएम डांस हैं। सह-प्रायोजक त्रिदेव सोलर हैं।
इसके अलावा युवा खेल फाउंडेशन, इवेंटॉन वेडिंग प्लानर्स, अरविंदो हर्बल्स एवं दिवाकर शर्मा कार्यक्रम के सहयोगी प्रायोजक हैं।
आयोजक रंजीत महापात्रा और गौतम झा ने बताया कि ‘डांडिया फेस्ट 2026’ का उद्देश्य लोगों को ऐसा मनोरंजक मंच उपलब्ध कराना है, जहां वे परिवार और दोस्तों के साथ डांडिया, संगीत और उत्सव का आनंद ले सकें। कार्यक्रम में आकर्षक प्रस्तुतियों और मनोरंजन के साथ एक यादगार उत्सवपूर्ण शाम देखने को मिलेगी।
18