- बिहार सरकार ने दी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी, नियुक्ति से जिले के विधि जगत में हर्ष
अशोक वर्मा
मोतिहारी। सेमरा स्टेशन के मूल निवासी एवं जाने-माने अधिवक्ता राकेश कुमार उर्फ राकेश कुमार ठाकुर को बिहार सरकार ने पटना उच्च न्यायालय में राजकीय अधिवक्ता (Government Advocate) नियुक्त किया है। उनकी इस महत्वपूर्ण नियुक्ति से मोतिहारी सहित पूरे जिले के विधि जगत में हर्ष का माहौल है। अधिवक्ताओं, जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी हैं।
श्री ठाकुर ने अपने विधि व्यवसाय की शुरुआत वर्ष 1996 में मोतिहारी व्यवहार न्यायालय से की थी। इसके बाद दिसंबर 2000 से वे निरंतर पटना उच्च न्यायालय में अधिवक्ता के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। लंबे न्यायिक अनुभव, कानूनी विषयों पर मजबूत पकड़, मेहनत एवं कार्य के प्रति निष्ठा के बल पर उन्होंने विधि क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है।
राजकीय अधिवक्ता के रूप में नियुक्ति के बाद उनके शुभचिंतकों ने विश्वास व्यक्त किया कि वे पटना उच्च न्यायालय में पूरी निष्ठा, तन्मयता और कानूनी दक्षता के साथ बिहार सरकार का पक्ष मजबूती से रखेंगे।
विभिन्न क्षेत्रों से मिली बधाइयां
राकेश कुमार ठाकुर की नियुक्ति पर मोतिहारी के सांसद रामयोध सिंह, बेतिया सांसद डॉ. संजय जायसवाल, जिला विधिज्ञ संघ के अध्यक्ष शेष नारायण कुंवर, महासचिव राजीव कुमार द्विवेदी तथा वरिष्ठ अधिवक्ताओं कन्हैया कुमार सिंह, ओम प्रकाश श्रीवास्तव, रामाकांत पाण्डेय, अशोक कुमार श्रीवास्तव, विनोद कुमार दूबे, सुभाष कुमार तिवारी, अनिल सिंह, नरेंद्र देव, राकेश सिंह, शंभू शरण सिंह, नीरज कुमार झा, उज्ज्वल कुमार एवं आलोक चन्द्र ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
इसके अलावा पूर्व मुखिया मनोज कुमार सिंह, राय सुंदर देव शर्मा, मणिकांत पाण्डेय, मुकेश मिश्रा, संजीव कुमार सिंह एवं संदीप कुमार सिंह सहित दर्जनों गणमान्य लोगों ने भी श्री ठाकुर को बधाई देते हुए उनके सफल एवं गौरवपूर्ण कार्यकाल की कामना की।
अधिवक्ता समुदाय का कहना है कि राकेश कुमार ठाकुर की यह उपलब्धि न केवल उनके व्यक्तिगत विधि करियर की महत्वपूर्ण उपलब्धि है, बल्कि मोतिहारी के लिए भी गौरव का विषय है।
46