गया जी।जदयू महानगर कार्यालय में उपस्थित महानगर के साथियों के बीच जिलाध्यक्ष जदयू महानगर गया राजकुमार प्रसाद उर्फ राजू बरनवाल की उपस्थिति में सभी लोगों ने कहां की नीतीश कुमार जी के जदयू पार्टी को जनता दल नीतीश करने का उनके चाहने वालों के साथ हम लोग भी चाहते हैं कि इस बिहार के लिए स्वर्णिम गौरव का दिन होगा, विकास पुरुष लोहिया जी, जयप्रकाश नारायण, कर्पूरी ठाकुर के बाद अगर किसी का नाम, इस धरती पर सच्चे मन से लेना चाहिए तो वह नाम है नीतीश कुमार।
बरनवाल बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और पार्टी प्रमुख नीतीश कुमार के बिहार और पार्टी के विकास में योगदान की प्रशंसा करते हुए कहा कि 2005 से पहले और उसके बाद के बिहार के हालातों को भी याद किया, जब नीतीश कुमार राज्य के मुख्यमंत्री बने थे। “अब लोग गर्व से खुद को बिहारी कहते हैं, और पार्टी की प्रगति के साथ-साथ बिहार भी तरक्की कर रहा है, इतने वर्षों तक राजनीति में सक्रिय रहे इतने प्रभावशाली नेता को पहले कभी नहीं देखा।”
“बख्तियारपुर महज एक भौगोलिक पहचान नहीं है। यह एक महान जननेता श्री नीतीश कुमार जी की जन्मभूमि है, जिन्होंने अपने लंबे जनजीवन के माध्यम से बिहार की राजनीति, विकास और शासन को एक नई दिशा दी। नीतीश कुमार का जीवन सफर, संघर्ष और अनगिनत यादें इसी भूमि और इसी भावना से जुड़ी हैं।
इस बैठक में सभी लोगों ने मांग की जेडीयू प्रमुख नीतीश कुमार के “जन्मस्थान” बख्तियारपुर का नाम बदलकर “नीतीशपुर” कर दिया जाए व आग्रह किया कि पार्टी का नाम “जनता दल (यूनाइटेड)” के बजाय “जनता दल-नीतीश” कर दिया जाए।
आग्रह करने वालों में लालजी प्रसाद, गोपाल प्रसाद, अरविंद सिंह, अमरनाथ धोकड़ी,दीपक नटराजन, दुलारचंद भारती , मानिकचंद गुप्ता, नरेश दांगी, अमर चंद्रवंशी, प्रिंस , मिंता देवी सहित सैकड़ो लोगों ने सहमति दी है।
40