मोतिहारी : अवैध वसूली पर एसपी स्वर्ण प्रभात का सख्त एक्शन, दो सिपाही गिरफ्तार

Live News 24x7
2 Min Read

मोतिहारी। पुलिस के नाम पर अवैध वसूली करने के आरोप में एसपी स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर दो सिपाहियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के मजुराहां में लोगों को डराने-धमकाने और गलत मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर रुपये वसूलने के आरोप में नगर थाना के बाइक सेल में प्रतिनियुक्त सिपाही संख्या 57 राजीव कुमार और सिपाही संख्या 679 आशीष कुमार को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस को सूचना मिली थी कि दोनों सिपाही पुलिस के नाम पर लोगों से अवैध रूप से रुपये की वसूली कर रहे हैं। सूचना के सत्यापन और प्रारंभिक जांच में आरोपों से संबंधित साक्ष्य सामने आए। जांच में यह भी पाया गया कि आठ सितंबर को मजुराहां के वार्ड पार्षद राकेश सिंह के मोबाइल से राजीव कुमार की पत्नी के मोबाइल पर पांच हजार रुपये भेजे गए थे।

पुलिस जांच में दोनों सिपाहियों द्वारा पूर्व में भी इस प्रकार की गतिविधियां किए जाने की जानकारी सामने आई है। उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर दोनों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

एसपी स्वर्ण प्रभात ने पुलिसकर्मियों की ऐसी गतिविधियों के प्रति सख्त रुख अपनाते हुए स्पष्ट संदेश दिया है कि पुलिस के नाम पर अवैध वसूली या आम लोगों को डराने-धमकाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मामले में आगे की विधिसम्मत कार्रवाई जारी है।

7
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *