इनर व्हील क्लब ऑफ गया सिटी ने शनि मंदिर परिसर में किया खिचड़ी वितरण

Live News 24x7
1 Min Read
गया। सामाजिक सरोकारों और जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाते हुए’ इनर व्हील क्लब ऑफ गया सिटी ‘ द्वारा बाटा मोर स्थित प्रसिद्ध शनि मंदिर परिसर में गरीब एवम जरूरतमंदों के बीच खिचड़ी वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया है।
यह सेवा कार्य क्लब की अध्यक्ष श्रीमती स्मिता भदानी के नेतृत्व में संपन्न किया गया है। इस कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में मौजूद दर्जनों जरूरतमंद , गरीब और असहाय लोगों को गरम खिचड़ी वितरण किया गया है।
इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए क्लब की अध्यक्ष स्मिता भदानी ने कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है और समाज के वंचित और जरूरतमंद लोगों की सेवा करना ही क्लब का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी क्लब इस तरह के सामाजिक और मानवीय कार्यों को आयोजित करता रहेगा। इस अवसर पर क्लब की अन्य सदस्य प्रभा देवी नवडिया, स्मिता निलेश, राखी कुमारी, शीतल प्रसाद इत्यादि ने पूरे उत्साह के साथ व्यस्था संभालने और खिचड़ी वितरण में अपना योगदान दिया है। जरूरतमंदों और गरीबों ने क्लब की इस पहल की बहुत सराहना करते हुए सबो को धन्यवाद दिया। यह जानकारी क्लब की एडिटर शीतल प्रसाद ने साझा किया है।
26
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *