इनर व्हील क्लब ऑफ गया में नए सत्र 2026-27 का भव्य पद स्थापना समारोह

Live News 24x7
2 Min Read
गया जी।इनर व्हील क्लब ऑफ गया, डिस्ट्रिक्ट 325 द्वारा नए सत्र 2026-27 के लिए भव्य पद स्थापना समारोह का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पीआईआईडब्ल्यू एडिटर एंड मीडिया मैनेजर प्रभा रघुनंदन जी थीं।
इस समारोह में नए सत्र के सभी पदाधिकारियों को बैच पहनाकर उनकी नई जिम्मेदारियों के लिए बधाई एवं शुभकामनाएँ दी गईं हैं। नए सत्र के लिए प्रेसिडेंट आभा सिंह, वाइस प्रेसिडेंट डॉक्टर मंजू सिन्हा, सेक्रेटरी राखी भदानी, ट्रेज़रर शीतल गुप्ता, आईएसओ प्रतिभा गुप्ता तथा एडिटर डॉली सिंह ने अपने-अपने पद की जिम्मेदारी संभाली है।
इस अवसर पर पास्ट प्रेसिडेंट पी.ए.एस. दुर्बा सहाय ने आगामी प्रेसिडेंट आभा सिंह को कॉलर पहनाकर उन्हें नए कार्यकाल के लिए शुभकामनाएँ दीं है।
मुख्य अतिथि प्रभा रघुनंदन  ने अपने संबोधन में इनर व्हील के गौरवशाली इतिहास, इसकी परंपराओं और सेवा भावना के बारे में सदस्यों को विस्तार से जानकारी दी गई है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों से एकजुट होकर, आपसी सहयोग और समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया, ताकि क्लब समाजसेवा के क्षेत्र में और बेहतर कार्य कर सके।
उन्होंने विशेष रूप से ऑरेंज डे के महत्व पर प्रकाश डाला, जो महिलाओं के विरुद्ध हिंसा और उनके संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से मनाया जाता है। उन्होंने सभी सदस्यों से अपील की कि गया में आयोजित होने वाली ऑरेंज डे रैली को गया की सबसे बड़ी और प्रभावशाली रैली बनाया जाए तथा सभी सदस्य एकजुट होकर इसमें सक्रिय भागीदारी करें।
प्रभा रघुनंदन  ने नए सत्र के सभी पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल के लिए अपनी बेस्ट विशेज़ (शुभकामनाएँ) दीं है। उनका प्रेरणादायक संबोधन सभी सदस्यों के लिए उत्साह और नई ऊर्जा से भर देने वाला रहा है।
नए सत्र की शुरुआत उत्साह, एकजुटता और सेवा के संकल्प के साथ हुई। इनर व्हील क्लब ऑफ गया ने आने वाले वर्ष में समाज के लिए और अधिक सार्थक एवं प्रेरणादायक कार्य करने का संकल्प लिया।
20
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *