गया जी।बिहार विधानसभा चुनाव दो चरणों में होने हैं। पहला चरण संपन्न हो चुका है, और अब दूसरे चरण की तैयारी जोरों पर है। दूसरे चरण का मतदान 11 नवंबर को होना है। जैसे-जैसे चुनाव की तारीख नज़दीक आ रही है, पूरे वजीरगंज विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक माहौल में तेज़ी से परिवर्तन देखने को मिल रहा है।
अगर वजीरगंज विधानसभा की बात करें, तो यहां बहुजन समाज पार्टी के प्रति लोगों का विश्वास और समर्पण दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है।
पहले कई भाजपा और महागठबंधन के कार्यकर्ताओं ने बहुजन समाज पार्टी का समर्थन किया था।
इसके बाद मुस्लिम समाज, यादव समाज, राजपूत समाज, भूमिहार समाज और कुशवाहा समाज के लोगों ने भी हाथी छाप प्रत्याशी चितरंजन कुमार उर्फ़ चिंटू भैया को समर्थन देना शुरू कर दिया है।
और अब चंद्रवंशी समाज का भी बहुजन समाज पार्टी के साथ जुड़ना, इस चुनाव को एक नया मोड़ दे रहा है।
बहुजन समाज पार्टी को पहले से ही दलित और महादलित वर्गों का मजबूत समर्थन प्राप्त है।अब इनके साथ-साथ मुस्लिम, यादव, राजपूत, भूमिहार, कुशवाहा और चंद्रवंशी समाज का सहयोग मिलने से
वजीरगंज विधानसभा का चुनाव अब एकतरफा होता दिखाई दे रहा है।
इस व्यापक समर्थन का सबसे बड़ा कारण हैं —
चितरंजन कुमार उर्फ़ चिंटू भैया,
जो बिना सत्ता में रहे भी, सत्ताधारियों से अधिक समाज के लिए कार्य करते रहे हैं।
उन्होंने वजीरगंज की जनता के बीच रहकर, उनकी समस्याओं को समझा और समाधान के लिए सदैव प्रयास किया है।
आज पूरा वजीरगंज एकजुट होकर, एक मत होकर परिवर्तन की राह पर अग्रसर है।
चारों ओर नीले रंग की लहर दौड़ चुकी है —
जो विश्वास, समर्पण और सेवा की पहचान है।
और इस बदलाव के केंद्र में हैं –
चितरंजन कुमार उर्फ़ चिंटू भैया,
जिनका जनसेवा के प्रति समर्पण आज हर दिल में बस चुका है।
35