केन्द्रीय शिक्षा मंत्री सह बिहार विधानसभा चुनाव प्रभारी ने  कार्यकर्ताओं को  गया शहर में काम करने का दिया मंत्र

Live News 24x7
2 Min Read
प्रधानमंत्री द्वारा चल रहे विकास और सुशासन के संदेश को घर-घर तक पहुंचाने का संकल्प लेकर कार्य करे। धमेंद्र प्रधान केन्द्रीय मंत्री
गया जी।भारत सरकार के शिक्षा मंत्री सह भारतीय जनता पार्टी के बिहार विधानसभा चुनाव प्रभारी माननीय धर्मेंद्र प्रधान जी ने आज गया टाउन स्थित होटल आर्यावर्त में चुनाव प्रबंधन को लेकर एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की है।
इस बैठक में गया टाउन विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी सह बिहार सरकार के सहकारिता मंत्री डॉ० प्रेम कुमार, प्रवासी नेता सह पूर्व सांसद डॉ० अनिल जैन एवं प्रवासी नेता सह उज्जैन सांसद अनिल फिरोजिया विशेष रूप से उपस्थित रहे हैं।
इस बैठक के दौरान केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ज ने गया टाउन विधानसभा के प्रमुख पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों, बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं एवं चुनाव संचालन समिति के सदस्यों से विस्तृत फीडबैक प्राप्त किया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संवाद स्थापित करते हुए कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के नेतृत्व में चल रहे विकास और सुशासन के संदेश को घर-घर तक पहुंचाने का संकल्प लेकर कार्य करे।
उन्होंने कहा कि डॉ० प्रेम कुमार के नेतृत्व में गया टाउन विधानसभा ने हमेशा विकास और जनसेवा की नई मिसाल कायम की है। धर्मेंद्र प्रधान  ने सभी कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे बूथ स्तर पर संगठन को और सशक्त करें, मतदाताओं से सीधे संपर्क स्थापित करें और प्रेम कुमार जी को पुनः ऐतिहासिक जीत दिलाने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करें।
इस बैठक में संगठन के विभिन्न स्तरों के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, महिला मोर्चा की डा शालनी कुमारी एवं युवा मोर्चा के सदस्य, राष्ट्रीय मिडिया सेल के धीरज एवं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे हैं।
33
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *