रामगढ़ में जवान शत्रुघ्न यादव को इंसाफ दिलाने के लिए कैंडल मार्च, फरार आरोपी की गिरफ्तारी और फांसी की सजा की मांग

Live News 24x7
3 Min Read
oplus_0
रामगढ़ (कैमूर)। कैमूर जिले के रामगढ़ में जवान शत्रुघ्न यादव को इंसाफ दिलाने की मांग को लेकर परिजनों, ग्रामीणों और युवाओं ने कैंडल मार्च निकालकर न्याय की आवाज बुलंद की। हाथों में जलती मोमबत्तियां लेकर निकले लोगों ने जवान को श्रद्धांजलि अर्पित की और मामले में फरार आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग उठाई। इस दौरान रामगढ़ बाजार में न्याय की मांग को लेकर नारे गूंजते रहे। जानकारी के अनुसार, रामगढ़ नगर बाजार में बांदीपुर जीबी कॉलेज से कैंडल मार्च की शुरुआत हुई। इसके बाद मार्च दुर्गा चौक होते हुए रामगढ़ थाना तक पहुंचा। मार्च में शामिल लोगों ने जवान शत्रुघ्न यादव के समर्थन में नारे लगाए। लोगों ने ‘जवान शत्रुघ्न यादव अमर रहें’ के नारे के साथ मामले में दोषियों को फांसी की सजा दिलाने की मांग की। कैंडल मार्च के दौरान परिजनों और ग्रामीणों ने कहा कि जवान को न्याय दिलाने के लिए उनकी आवाज लगातार उठती रहेगी। उन्होंने प्रशासन से फरार आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने और मामले में कानूनी कार्रवाई तेज करने की अपील की। मार्च के जरिए लोगों ने यह संदेश देने की कोशिश की कि वे जवान को इंसाफ दिलाने की मांग को लेकर एकजुट हैं। छोटे भाई अखिलेश कुमार ने प्रशासन से की अपील क्राइम खबर संवाददाता के सवाल पर जवान शत्रुघ्न यादव के छोटे भाई अखिलेश कुमार ने कहा कि अपने बड़े भाई को इंसाफ दिलाने के लिए वे लोग कैंडल मार्च निकाल रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से अपील करते हुए कहा कि फरार आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए और दोषियों को फांसी की सजा दिलाई जाए। अखिलेश कुमार की इस अपील के साथ परिजनों और ग्रामीणों ने मामले में शीघ्र कार्रवाई की मांग दोहराई। कैंडल मार्च के माध्यम से लोगों ने जवान को याद करते हुए न्याय की उम्मीद जताई। फरार आरोपी की गिरफ्तारी पर टिकी निगाहें जवान शत्रुघ्न यादव से जुड़े मामले में फरार आरोपी की गिरफ्तारी और आगे की पुलिस कार्रवाई को लेकर परिजनों एवं ग्रामीणों की निगाहें प्रशासन पर टिकी हैं। लोगों की मांग है कि मामले में जल्द कार्रवाई करते हुए उन्हें न्याय दिलाया जाए। क्राइम खबर के कैमरे पर जवान के छोटे भाई अखिलेश कुमार ने क्या कुछ कहा, देखिए इस खबर के साथ। 39
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *