केन्द्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि डॉ. प्रेम कुमार जैसे जनसेवक का पुनः विधानसभा पहुंचना केवल गया जी की नहीं बल्कि पूरे बिहार की प्रतिष्ठा का प्रश्न है।
गया जी।केंद्र सरकार की केन्द्रीय महिला बाल विकास राज्य मंत्री एवं कोडरमा की सांसद अन्नपूर्णा देवी ने गया विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत एनडीए प्रत्याशी डॉ. प्रेम कुमार के समर्थन में इमलिया चक्र में एक भव्य चुनावी सभा को संबोधित किया है। इस अवसर पर एनडीए गठबंधन के कई वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे। अपने प्रभावशाली संबोधन में मंत्री ने कहा कि देश आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सशक्त नेतृत्व में निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है। केंद्र सरकार द्वारा चलाए जा रहे जनकल्याणकारी योजनाओं से हर वर्ग का विकास हो रहा है, जिससे हर भारतीय और हर बिहारी गर्व महसूस कर रहा है।उन्होंने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में राज्य में विकास की गति निरंतर तेज़ हुई है — सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य हुए हैं। उन्होंने जनता से अपील की कि गया विधानसभा के लोकप्रिय नेता और आठ बार के विजेता, अनुभवी एवं कर्मठ नेता डॉ. प्रेम कुमार को एक बार फिर भारी मतों से विजयी बनाएं। अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि डॉ. प्रेम कुमार जैसे जनसेवक का पुनः विधानसभा पहुंचना केवल गया जी की नहीं बल्कि पूरे बिहार की प्रतिष्ठा का प्रश्न है। उन्होंने जनता से आग्रह किया कि विकास, सुशासन और स्थिरता के लिए एनडीए गठबंधन के उम्मीदवार को समर्थन दें और बिहार को नई ऊंचाइयों पर ले जाने में अपना योगदान दें। सभा में जनता का उत्साह देखते ही बन रहा था। आज के कार्यक्रम में चतरा के विधायक जनार्दन यादव केपी एस कॉलेज के डायरेक्टर कामता प्रसाद यादव जिला मंत्री धर्मेंद्र यादव सुरेंद्र यादव सिंपल देवी मंडल अध्यक्ष के हरि यादव सुदेश चंद्रवंशी अजीत चंद्रवंशी सहित कई सामाजिक नेता केंद्र सरकार की राज्य मंत्री एवं कोडरमा की सांसद अन्नपूर्णा देवी ने गया विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत एनडीए प्रत्याशी डॉ. प्रेम कुमार के समर्थन में इमलिया चक्र में एक भव्य चुनावी सभा को संबोधित किया है। इस अवसर पर एनडीए गठबंधन के कई वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे। अपने प्रभावशाली संबोधन में मंत्री ने कहा कि देश आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सशक्त नेतृत्व में निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है। केंद्र सरकार द्वारा चलाए जा रहे जनकल्याणकारी योजनाओं से हर वर्ग का विकास हो रहा है, जिससे हर भारतीय और हर बिहारी गर्व महसूस कर रहा है।उन्होंने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में राज्य में विकास की गति निरंतर तेज़ हुई है — सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य हुए हैं। उन्होंने जनता से अपील की कि गया विधानसभा के लोकप्रिय नेता और आठ बार के विजेता, अनुभवी एवं कर्मठ नेता डॉ. प्रेम कुमार जी को एक बार फिर भारी मतों से विजयी बनाएं। केन्द्रीय राज्यमंत्री मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि डॉ. प्रेम कुमार जैसे जनसेवक का पुनः विधानसभा पहुंचना केवल गया जी की नहीं बल्कि पूरे बिहार की प्रतिष्ठा का प्रश्न है। उन्होंने जनता से आग्रह किया कि गया विधानसभा के एनडीए प्रत्याशी डॉ. प्रेम कुमार की प्रशंसा करते हुए कहा कि डॉ. कुमार ने पिछले 35 वर्षों में गया की जनता की सेवा को एक मिशन के रूप में निभाया है। उन्होंने कहा कि प्रेम कुमार सिर्फ एक राजनेता नहीं, बल्कि जनता के सच्चे सेवक हैं, जिन्होंने हर वर्ग, हर समाज के विकास के लिए निःस्वार्थ भाव से कार्य किया है।अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि गया की जनता ने लगातार आठ बार उन्हें जीताकर जो प्यार और भरोसा दिखाया है, वह इस बात का प्रमाण है कि डॉ. प्रेम कुमार ने लोगों के दिलों में एक विशेष स्थान बनाया है। उनके कार्यकाल में गया में शिक्षा, सड़क, स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाओं में अभूतपूर्व सुधार हुआ है।
उन्होंने कहा कि प्रेम कुमार जैसे समर्पित, ईमानदार और विकासशील नेता बिहार की राजनीति की धरोहर हैं। उनकी सादगी, जनसंपर्क और जनता के बीच सहज उपलब्धता ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। अन्नपूर्णा देवी ने विश्वास जताया कि गया की जनता इस बार भी उन्हें अपना आशीर्वाद देकर रिकॉर्ड मतों से विजय दिलाएग। आज के कार्यक्रम में केपीएस कॉलेज के डायरेक्टर कामता प्रसाद यादव जिला मंत्री धर्मेंद्र यादव सुरेंद्र यादव हरि यादव सिंपल देवी सुदेश चंद्रवंशी अजीत चंद्रवंशी रुपेश वर्मा शंभू केसरी विकास कुमार सिंपल देवी सहित स्थानीय लोगों उपस्थित हुए हैं
32