पटवाटोली में गणपति बप्पा के विसर्जन से समापन हुआ श्री गणेश पूजा महोत्सव।

Live News 24x7
1 Min Read
गया। मानपुर प्रखंड के पटवाटोली स्थित शिव मंदिर में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री गणेश पूजा महोत्सव का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर 108 महिलाओ ने कलश शोभायात्रा में भाग लिया एवं सभी आसपास के श्रद्धालुगण मौजूद रहें। श्री शिव मंदिर गणेश पूजा महोत्सव के अध्यक्ष नागेंद्र प्रसाद ने बताया कि 1987 ई• से श्री गणेश पूजा महोत्सव का आयोजन होता चला आ रहा हैं। इस महोत्सव में मानपुर के पुरुष एवं महिलाएं विशेष रूप से सहयोग दिया है और आज यह महोत्सव विशाल रूप ले चुका है। पूरा मानपुर में एकमात्र पटवा टोली शिव मंदिर में है श्री गणेश पूजा महोत्सव का आयोजन किया जाता है। शिव मंदिर पूजा महोत्सव के अध्यक्ष नागेंद्र प्रसाद एवं प्रतिनिधि पारस नाथ, नवरत्न कुमार हीरालाल प्रसाद, अशोक कुमार एवं अन्य लोग मौजूद थे।
156
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *