गया। अगामी पितृपक्ष मेला 2024 को ध्यान में रखते हुये आज दिनांक 10.09 को चाँद चौरा, विष्णुपद रोड एवं देव घाट, गया के विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानो में छापामारी कार्य किया गया जिसका विवरणी निम्न प्रकार है: श्री राम मिष्ठान भंडार, चाँद चौरा के प्रतिष्ठान का निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान किचेन में साफ सफाई में कमी पाये जाने के कारण तत्काल प्रभाव से किचेन को बंद करने का आदेश दिया गया है।एफ एस एस आर2011 सिडुल 4 के तहत् साफ सफाई करने के उपरांत ही किचेन का उपयोग कर सकेगे, इसके साथ ही मिठाई की गुणवता की जॉच हेतु संदिग्ध खोवा मिठाई एवं फैन्सी खोवा मिठाई का नमूना संग्रह किया गया है।घर ऑगन रेस्टुरेंट चॉद चौरा के प्रतिष्ठान का निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान किचेन में साफ सफाई में कमी पाये जाने के कारण तत्काल प्रभाव से किचेन को बंद करने का आदेश दिया गया, एफ एस आर 2011 सिडुल 4 के तहत् साफ सफाई करने के उपरांत ही किचेन का उपयोग कर सकेगे, इसके साथ ही संदिग्ध पेकेड डिर्किग वाटर का नमूना संग्रह किया गया है।सुधीर मिष्ठान भंडार, चाँद चौरा मोड़, गया के प्रतिष्ठान का निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान पेड़ा का नमूना संग्रह किया गया है। विष्णु भोजनालय चाँद चौरा, गया के प्रतिष्ठान का निरीक्षण किया गया है निरीक्षण के दौरान संदिग्ध पेकेड डिर्किग वाटर का नमूना संग्रह किया गया है।गुप्ता स्वीट्स चॉद चौरा, गया के प्रतिष्ठान का निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान संदिग्ध मिल्क केक का नमूना संग्रह किया गया है। माखन मिष्ठान भंडार, चाँद चौरा, गया के प्रतिष्ठान से संदिग्ध पेड़ा का नमूना संग्रह किया गया है। अशोक मिष्ठान भंडार, देव घाट, गया के प्रतिष्ठान का निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान संदिग्ध आटा एवं मैदा का नमूना संग्रह किया गया है।ललन लाल गुर्दा देव घाट, गया के प्रतिष्ठान का निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान संदिग्ध संदिग्ध पेकिग डिर्किग वाटर का नमूना संग्रह किया गया है। श्रीखिर सागर रेस्टुरेंट चाँद चौरा के प्रतिष्ठान निरीक्षण किया गया है इस निरीक्षण के दौरान संदिग्ध कशमिरी मिर्चा किचेन किंग मशाला का नमूना संग्रह किया गया है। मॉ अन्नपुर्ण मद्रासी होटल, चाँद चौरा गया। किशोरी होटल विष्णुपद गया। लक्ष्मी भोजनालय चाँद चौरा मोड़, गया। एवं वैष्णो भोजनालय चाँद चौरा, गया के साथ सभी खाद्य प्रतिष्ठानो को निम्नलिखित निर्देश दिया गया है।वासी खाना की शिकायत प्राप्त हाने पर प्रतिष्ठान को बंद करने निर्देश दिया जा सकता है। किचेन को एफ एस एस आर2011 सुडुल 4 के तहत् साफ सफाई करने का निर्देश दिया गया है।किचेन में ढक्कन नुमा कुड़ा दान रखने का निर्देश दिया गया है। किचेन में काम कर रहे कर्मचारीयो का स्वास्थ्य प्रमाण पत्र प्राप्त करने का निर्देश दिया गया है। बिना एफ एस एस आईअनुज्ञप्ति,पंजियन प्राप्त किये हुये प्रतिष्ठानो को अविलंव अनुज्ञप्ति पंजियन प्राप्त करने का निर्देश दिया गया है। प्रतिष्ठान के मालिको को प्रतिष्ठान में अनुज्ञप्ति ,पंजियन प्रदर्शित करने का निर्देश दिया गया है। जुठा बर्तन को गर्म पानी एवं डिटरजेंट से साफ करने का निर्देश दिया गया है। खाद्य प्रतिष्ठान के मालिको को अच्छी ब्रांडो के कच्चा समान जैसे मशाला, खाद्य तेल इत्यादि उपयोग करने का निर्देश दिया गया है। स्टाफ को एप्रन, टोपी, गलब्स पहनने का निर्देश दिया गया है। खाद्य प्रतिष्ठानो को खाद्य तेल को तीन वार से अधिक नही उपयोग करने का निर्देश दिया गया है। कुल 12 खाद्य प्रतिष्ठानो से 12 खाद्य पदार्थ का नमूना संग्रह किया गया है, सभी नमूनो को जॉच हेतु प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। जॉच प्रतिवेदन प्राप्त होने के उपरांत जॉच प्रतिवेदन के आधार पर अग्रेतर कार्यवाई किया जायेगा। इसके आगे भी पितृ पक्ष मेला 2024 में आने वाले लोगो को ध्यान में रखते हुये खाद्य प्रतिष्ठानो में छापामारी कार्य जारी रहेगी।
