अशोक वर्मा
माउंट आबू : ब्रह्मकुमारी के अंतर्राष्ट्रीय मुख्यालय माउंट आबू में 5 से 9 सितंबर तक आयोजित ब्रह्मकुमारी एजुकेशन विंग के राष्ट्रीय सम्मेलन का समापन 9 सितंबर को हुआ कार्यक्रम में विभिन्न विषयों पर प्रतिदिन चार स्तर पर वर्ग चलाया गया ।वक्ता ने आध्यात्म आधारित शिक्षा देने की बातें बताई । सत्र का समापन 9 सितंबर को हुआ और समाप्ति पर तपस्या भवन परिसर में पूर्वी चंपारण के प्रतिभागियों की महत्वपूर्ण बैठक हुई ।20 सदस्यीय टीम के निर्देशक मुख्य वक्ता के रूप में बीके अशोक वर्मा ने प्रतिभागियों से अनुभव का आदान-प्रदान कराया तथा यहा क्या प्राप्ति हुई इस पर उन्होंने एक-एक प्रतिभागी से अनुभव सुना। प्रतिभागियों ने एक स्वर से कहा कि आने के पहले हम लोग इस संस्था और इसके कार्य को बहुत विस्तार से नहीं जानते थे लेकिन बहुत खुशी हुई कि वीरेंद्र भाई ने हमें धरती के स्वर्ग का अवलोकन करा दिया। सभी ने कहा कि मूल्य और धर्म आधारित शिक्षा के महत्व को हमने समझा, इसके लिए जो मेडिटेशन सिखाया गया उससे हमे अपार शक्ति मिली। प्राप्ति की अनुभूति का हम वर्णन नही कर सकते है,वह अद्भुत है।बीके अशोक वर्मा ने कहा कि आप लोगो को जो यहां प्राप्ति हुई है उसको अन्य लोगों में भी बांटना है ताकि सभी का जीवन संवर जाए। दुनिया के लोग जो विकारों के चंगुल में फंसे हुए हैं और सुख की उम्मीद करते हैं दोनों में विरोधाभास है। सुख प्राप्त करना है तो परमात्मा से कनेक्शन जोड़ना पड़ेगा ।कलयुग में दुखदायी परिस्थितियया आएंगी लेकिन हम उसके बीच कैसे सुख की अनुभूति करे ,इसकी विधि यहा बताई जाती है। बैरगनिया सेवा केंद्र प्रभारी बी के निर्मला बहन में कहा कि आप सभी जितना ज्ञान दान करेगे उतना ज्ञानवर्धक होगा।उन्होंने कहा कि वर्तमान परिवर्तन के दौर मे हरेक आत्मा तक बाबा का परिचय और संदेश मिल जाना चाहिए। इसके लिए सभी को एकता के सूत्र मे बंधकर ईश्वरीय सेवा करने की जरूरत है।
515