जदयू विधायक विशाल साह को वाणिज्य प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर जिले के समाजसेवी बृज किशोर प्रसाद ने दी हार्दिक बधाई

Live News 24x7
2 Min Read

मोतिहारी, अशोक वर्मा। नगर के ज्ञानपूल निवासी एवं नरकटिया विधानसभा से जदयू के विधायक विशाल कुमार शाह को बिहार प्रदेश वाणिज्य एवं उद्योग प्रभाग के प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर पूर्वी चंपारण जिले के लोगो में हर्ष व्याप्त है l पूर्वी चंपारण जिले के पूर्व कांग्रेसी नेता एवं जिला 20 सूत्री के पूर्व सदस्य तथा आई कार्ड जैसे देश के महत्वपूर्ण सामाजिक संस्था के अध्यक्ष रहे बृज किशोर प्रसाद ने विधायक विशाल कुमार को उनके निवास जाकर बधाई दी l बृज किशोर प्रसाद ने बताया की प्रथम बार विधायक बने युवा विशाल कुमार का पारिवारिक पृष्ठभूमि काफी संभ्रांत एवं प्रतिष्ठित रहा है. बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पारखी नजरों ने विशाल कुमार के अंदर की सेवा भाव एवं जदयू के प्रति समर्पण तथा संवेदनशीलता को देख उन्हें नरकटिया विधानसभा से टिकट देकर विजय श्री दिलाई l उन्होंने बधाई संदेश में कहा कि चंपारण सत्याग्रह के दौरान महात्मा गांधी ने कुटीर उद्योग की बातें कही थी तथा उपलब्ध संसाधन आधारित रोजगार बढ़ाने कि बाते कहीं थी. आजादी के लंबे समय बाद अब तक कुटीर उद्योग का जाल नही बिछ पाई लेकिन विशाल कुमार के इस महत्वपूर्ण पद पर आने से जिले वासियों मे एक बार उम्मीद किरण जगी है कि चंपारण में छोटे-छोटे उद्योगों का जाल बिछेगी. कहा कि चंपारण जिले में उद्योगो की काफी संभावना है अगर उन्हें सही रूप में सरकारी प्रोत्साहन मिले तो अकेले चंपारण का सामान पूरे देश में छा जाएगा. उन्होंने कहा कि चंपारण जिले का सीप बटन उद्योग,मधुमक्खी पालन, ईख जूस उद्योग, लीची जूस उद्योग,आलू चिप्स उद्योग के अलावा अन्य कई तरह के उद्योग लगाने की पूरी संभावना है. चंपारण वासी ऐसी उम्मीद कर रहे हैं कि इस जिले में छोटे-छोटे उद्योगों का जाल बिछेगी l

55
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *