बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने तिरुपति बालाजी महाराज का किया सपरिवार दर्शन-पूजन

Live News 24x7
1 Min Read
गया जी।बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने आंध्र प्रदेश स्थित विश्व प्रसिद्ध श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में भगवान तिरुपति बालाजी महाराज का सपरिवार दर्शन एवं विधिवत पूजन-अर्चन किया है।
इस अवसर पर डॉ. प्रेम कुमार ने भगवान श्री वेंकटेश्वर स्वामी से बिहार सहित पूरे देशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की है। उन्होंने कहा कि तिरुपति बालाजी महाराज का पावन धाम देश ही नहीं, बल्कि विश्वभर के करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था और विश्वास का प्रमुख केंद्र है।
डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि भारत की सनातन संस्कृति एवं आध्यात्मिक परंपराएं हमारी अमूल्य धरोहर हैं। देश के विभिन्न तीर्थस्थल हमारी सांस्कृतिक एकता, धार्मिक आस्था और आध्यात्मिक चेतना को सुदृढ़ करने का कार्य करते हैं।
उन्होंने कहा कि भगवान तिरुपति बालाजी के दर्शन का अवसर प्राप्त होना अत्यंत सौभाग्य की बात है। मंदिर की दिव्यता, भव्यता और यहां की आध्यात्मिक ऊर्जा प्रत्येक श्रद्धालु को आत्मिक शांति एवं नई प्रेरणा प्रदान करती है।
पूजन-अर्चन के उपरांत डॉ. प्रेम कुमार ने देश और बिहार की निरंतर प्रगति, विकास एवं जनकल्याण के लिए भगवान से प्रार्थना की है।
14
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *