नवनिर्वाचित सशक्त स्थायी समिति सदस्यों ने केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी से की मुलाकात, विकास कार्यों में हरसंभव सहयोग का दिया आश्वासन

Live News 24x7
2 Min Read

बोधगया। नगर परिषद बोधगया की नवनिर्वाचित सशक्त स्थायी समिति के सदस्यों ने रविवार को केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी से उनके बोधगया कार्यालय में शिष्टाचार मुलाकात कर आशीर्वाद प्राप्त किया है। इस दौरान नगर क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न जनहित के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई है।

हाल ही में संपन्न हुए नगर परिषद की सशक्त स्थायी समिति के चुनाव में विजय मांझी, गौतम कुमार एवं संजू देवी निर्वाचित हुए हैं। विजय मांझी अमवा-खिरियामा के निवासी हैं, जबकि गौतम कुमार वार्ड संख्या-2 और संजू देवी वार्ड संख्या-12 का प्रतिनिधित्व करती हैं।

मुलाकात के दौरान नवनिर्वाचित सदस्यों ने पेयजल, सड़क, बिजली, नाली निर्माण समेत नगर क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से केंद्रीय मंत्री को अवगत कराया। मांझी ने सभी सदस्यों को बधाई देते हुए आश्वासन दिया कि विकास कार्यों में उनकी ओर से हरसंभव सहयोग दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जहां भी प्रशासनिक स्तर पर किसी प्रकार की बाधा आए, वहां जनप्रतिनिधि उनसे संपर्क कर सकते हैं।

केंद्रीय मंत्री ने विशेष रूप से महादलित टोलों में संपर्क पथ एवं पेयजल संबंधी समस्याओं को चिह्नित कर प्रस्ताव तैयार करने का सुझाव दिया, ताकि संबंधित मुद्दों को आगामी दिशा की बैठकों में प्रभावी ढंग से उठाकर समाधान सुनिश्चित कराया जा सके।
उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सशक्त स्थायी समिति ने बेहतर कार्य किया है और नई समिति से अपेक्षा है कि वह इससे भी बेहतर प्रदर्शन कर बोधगया की अंतरराष्ट्रीय पहचान को और मजबूत करेगी। उन्होंने स्वच्छ सड़क, शुद्ध पेयजल, बेहतर प्रकाश व्यवस्था तथा नागरिक सुविधाओं के विस्तार पर विशेष जोर दिया, ताकि देश-विदेश से आने वाले पर्यटक बोधगया से सकारात्मक संदेश लेकर लौटें।

इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि नंदलाल मांझी, विनय मांझी, उमेश दास, कमलेश कुमार, विजय मांझी, रामप्रसाद मांझी, रौशन कुमार, मोहम्मद महताब सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

33
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *