पारंपरिक लोक कलाओं को नयी पहचान व बिहारी कलाकारो को मंच मुहैया करना मुख्य उद्देश्य : डाॅ.नीतू
मोतिहारी ! अपनी अद्भुत गायिकी से देश – दुनिया मे भारतीय कलाओं का परचम लहरा रहीं राष्ट्रपति अवार्डी सुप्रसिद्ध गायिका व चंपारण बिहार की बेटी डाॅ. नीतू कुमारी नूतन को भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय अंतर्गत पूर्व क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, कोलकाता के प्रतिष्ठित शासी निकाय ( गवर्निंग बाॅडी ) का सदस्य मनोनीत किया गया है। कला, संस्कृति के क्षेत्र मे डाॅ.नूतन के अप्रतिम व उत्कृष्ट योगदान को देख केंद्र सरकार के संस्कृति मंत्री की विशेष स्वीकृति के पश्चात मंत्रालय से मिली मंजूरी के बाद पूर्व क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र के निदेशक आशीष गिरि ने इस बावत उनकी नियुक्ति का पत्र निर्गत किया है। डाॅ.नूतन का मनोनयन दो वर्षो के कार्यकाल के लिए किया गया है। पूर्व क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र के संशोधित नियमो के तहत पूर्वी भारत के विभिन्न राज्यो से कला, संस्कृति के क्षेत्र मे उत्कृष्ट योगदान देने वाली देश की चुनिंदा मात्र नौ कला हस्तियों का मनोनयन इस महत्वपूर्ण पद पर किया गया है।
ईजेडसीसी के प्रतिष्ठित गवर्निंग बाॅडी सदस्य मनोनीत होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए डाॅ.नूतन ने भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय एवं ईजेडसीसी, कोलकाता के प्रति आभार प्रकट किया है। उन्होंने खास तौर पर बिहार सरकार के प्रति भी कृतज्ञता व्यक्त कर कहा कि कला, संस्कृति के क्षेत्र मे उनकी कार्यशैली की उत्कृष्टता को देख राज्य सरकार ने हाल मे ही ईजेडसीसी, प्रोग्रामिंग कमिटी के सदस्य के रुप में नामित कर उन्हें भेजा है। डाॅ.नूतन ने कहा कि यह केवल मेरा सम्मान नही है, बल्कि बिहार की समृद्ध व अनमोल लोक संस्कृति और इसके संरक्षण के प्रति सजग संघर्षशील कलाकारो का सम्मान है।
उन्होंने कहा कि ईजेडसीसी गवर्निंग बाॅडी सदस्य के अपने दो वर्षो के कार्यकाल मे बिहार की पारंपरिक लोक कलाओ, विलुप्त हो रही लोक विधाओ को नयी पहचान दिलाने एवं बिहार के कलाकारो को ईजेडसीसी के माध्यम से बड़े राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंचो पर अवसर प्रदान कराना उनकी पहली प्राथमिकता होगी।
गौरतलब है कि चंपारण और बिहार की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत व लोक कलाओ को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय मंचो पर नयी पहचान दिलाने वाली डाॅ.नूतन के अप्रतिम कलात्मक योगदान को देख भारत व बिहार सरकार ने इन्हें पूर्व मे भी कई महत्वपूर्ण पदो पर नामित कर चुकी है। संप्रति ईजेडसीसी, गवर्निंग बाॅडी सदस्य पद पर मनोनयन केऑफिस में थी।
35
