परम शिक्षक शिवबाबा के प्रति कृतज्ञता एवं श्रद्धा के साथ मनाया गया शिक्षक दिवस

Live News 24x7
2 Min Read
गया। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के सिविल लाइंस सेवाकेंद्र में शिक्षक दिवस का कार्यक्रम बड़े ही श्रद्धा, सम्मान एवं आध्यात्मिक उल्लास के साथ मनाया गया है।इस  कार्यक्रम में परम शिक्षक शिवबाबा के प्रति विशेष कृतज्ञता व्यक्त करते हुए उनके द्वारा दिए जा रहे श्रेष्ठ ज्ञान एवं राजयोग की शिक्षा को मानव जीवन के लिए अमूल्य मार्गदर्शन बताया गया है।
इस कार्यक्रम के दौरान सेवाकेंद्र की संचालिका बी.के. शीला दीदी के प्रति भी सम्मान एवं कृतज्ञता प्रकट की गई है। उन्होंने परम शिक्षक शिवबाबा के ज्ञान को सहज, सरल एवं व्यावहारिक रूप में सभी तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उपस्थित भाई-बहनों ने उनके समर्पण, सेवाभाव एवं मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त किया है।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि सामान्य शिक्षक हमें सांसारिक विषयों का ज्ञान देकर जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं, जबकि परम शिक्षक शिवबाबा आत्मा को उसके वास्तविक स्वरूप, परमात्मा से संबंध तथा श्रेष्ठ कर्मों का ज्ञान देकर जीवन को सुख, शांति और पवित्रता की ओर ले जाते हैं। सच्ची शिक्षा वही है जो मनुष्य के विचारों, संस्कारों और कर्मों को श्रेष्ठ बनाकर उसके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाए हैं।
इस कार्यक्रम में उपस्थित सभी भाई-बहनों ने परम शिक्षक शिवबाबा से प्राप्त ज्ञान को अपने जीवन में धारण करने तथा समाज में शांति, सद्भाव, पवित्रता और नैतिक मूल्यों के प्रसार का संकल्प लिया है।
इस कार्यक्रम का वातावरण श्रद्धा, आत्मिक उमंग और कृतज्ञता से ओत-प्रोत रहा। अंत में सभी ने परम शिक्षक शिवबाबा तथा सेवाकेंद्र की संचालिका बी.के. शीला दीदी साथ में बी.के. सुमन दीदी के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया है।
13
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *