ब्रह्माकुमारी न्यू श्रीकृष्णा नगर सेवा केंद्र पर पिता श्री ब्रह्मा बाबा का 57वा अव्यक्त दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया गया

Live News 24x7
3 Min Read
अशोक  वर्मा
मोतीहारी: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, न्यू श्री कृष्णा नगर सेवा केंद्र पर रविवार को पिताश्री ब्रह्मा बाबा का स्मृति दिवस श्रद्धा और भक्ति भाव से मनाया गया।इस अवसर पर सेवा केंद्र की प्रभारी बी.के. पूनम बहन ने पिताश्री लेखराज कृपलानी से ब्रह्मा बाबा बनने तथा शिव अवतरण के आध्यात्मिक रहस्य पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि ब्रह्मा बाबा ने अपने जीवन द्वारा त्याग, तपस्या और ईश्वरीय सेवा का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम के अंतर्गत योग भट्टी का आयोजन किया गया, जिसमें उपस्थित भाई-बहनों ने गहन शांति और एकाग्रता का अनुभव किया।मुरली क्लास के उपरांत ब्रह्मा भोजन का आयोजन किया गया, जिसमें सभी ने पवित्रता एवं प्रेम भाव के साथ सहभागिता की।इस अवसर पर उपस्थित भाई बहनों ने ब्रह्मा बाबा के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम आध्यात्मिक वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।समारोह मे उपस्थित अवकाशप्राप्त प्राध्यापिका शशिकला कुमारी ने कहा किपरिवर्तन की बेला में जहां विश्व के तमाम भविष्यवक्तागण अनेक तरह की भविष्यवाणी कर रहे है साथ साथ सावधानी दे रहे हैं ,वैसे दौर में ब्रह्माकुमारी संस्था का ज्ञान और योग की सेवा काफी तेज गति से आगे बढ़ रही है। इस वर्ष संस्था के फाउंडर पिताश्री ब्रह्मा बाबा के 57 वे अव्यक्त दिवस पर  नगर के विभिन्न सेवा केंद्रो पर लगातार दो दिनों तक कार्यक्रम होता रहा। ।मुझे सभी केंद्रो से निमंत्रण  मिला और सभी सेवाकेंद्रो पर जाने का मुझे मौका मिला। सेवा केन्द्रो की प्रभारी बहनों की सेवा,आध्यात्मिक शक्ति, व्यवहार मे आत्मीयता, मिठास और वाणी से टपकते शहद से मैं बहुत प्रभावित हुई। आज मुझे बाबा के अव्यक्त दिवस पर यहां आकर भाग्य  बनाने का मौका मिला । संचालिका बीके पूनम बहन का आत्मिक स्नेह मुझे लंबे समय से मिलता रहा है । जिले में ईश्वरीय मिशन को आगे बढ़ाने में इनकी महत्वपूर्ण और अति सराहनीय भूमिका है।उक्त अवसर पर आध्यात्मिक चर्चा मे पूनम बहन ने ब्रह्मा बाबा के त्याग ,तपस्या निरंहकारिता , क्षमाशीलता ,दया, करुणा आदि विशेष गुणो को विस्तार से रखा । कार्यक्रम मे मुख्य रूप से रोहित भाई, बीके पुष्कर ,बीके राधा बीके रिमझिम, बीके खुशबू, बीके मंजू, आदि थे।
18
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *