भुसुंडा खेल मैदान में डिज्नीलैंड मेले का शुभारंभ

Live News 24x7
2 Min Read

भुसुंडा खेल मैदान में डिज्नीलैंड मेले का शुभारंभ

मानपुर : शहरी क्षेत्र के वार्ड संख्या 53 स्थित भुसुंडा खेल मैदान में शुक्रवार को डिज्नीलैंड मेले का भव्य शुभारंभ किया गया। मेले का उद्घाटन पूर्व मंत्री डॉ. प्रेम कुमार ने फीता काटकर किया। उद्घाटन के अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, बच्चे एवं युवा उपस्थित रहे। मेले के शुभारंभ होते ही पूरे मैदान में उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला।
मेला आयोजक मुकेश गिरी ने बताया कि इस बार मेले को लंदन सिटी थीम पर तैयार किया गया है। प्रवेश द्वार पर बनाया गया आकर्षक लंदन सिटी गेट लोगों के आकर्षण का मुख्य केंद्र बना हुआ है। शाम होते ही रंग-बिरंगी रोशनी से पूरा मेला परिसर जगमगा उठा, जिससे लोगों में खास उत्साह देखा गया। मेले में मनोरंजन के लिए सुनामी झूला, चांद तारा झूला, ब्रेक डांस, जलपरी समेत कई आधुनिक झूले लगाए गए हैं। बच्चों के साथ युवाओं ने भी झूलों का भरपूर आनंद लिया। वहीं खरीदारी के लिए घरेलू उपयोग की वस्तुएं, खिलौने, सजावटी सामान एवं खानपान की कई दुकानें सजाई गई हैं।
आयोजकों ने बताया कि मेले में सुरक्षा एवं साफ-सफाई की विशेष व्यवस्था की गई है, ताकि आने वाले लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। मेले को लेकर आसपास के क्षेत्रों के लोगों में भी काफी उत्साह देखा जा रहा है।

44
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *