अशोक वर्मा
केसरिया :लबे समय से केसरिया में संचालित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय का नया भवन बनकर तैयार हो गया और बहुत जल्द ही सेवा केंद्र यहां हस्तांतरित होगा. उड़ीसा की मूल निवासी सेवा केंद्र प्रभारी बीके मनोरमा दीदी ने बताया के बाबा ने मुझे चमपारण मे सेवा का निमित्त बनाया और मेरा संकल्प था कि यहां के सेवा केंद्र को अपनी जमीन और भवन हो और बाबा ने इसे पुरा किया.यहां के भाई ने जमीन दी और सभी ने तन मन धन लगाया और नया भवन बनकर तैयार हो गया. प्लास्टर और इंटरनल डेकोरेशन के बाद नए भवन में सेटर आरभ हो जाएंगा. अब सेवा बढना तय है. उक्त अवसर पर अवकाश प्राप्त स्वास्थ्य कर्मी बीके सुधीर भाई ने बताया कि सभी भाई बहनों ने तन मन धन से सहयोग कर अपना भाग्य बनाया.
95