पौधारोपण से हरियाली और स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

Live News 24x7
3 Min Read
गया। पर्यावरण संरक्षण एवं स्वस्थ समाज के निर्माण के उद्देश्य से इनर व्हील क्लब ऑफ गया सनराइज द्वारा अतरी प्रखंड के सोनारा गांव में प्लांटेशन ड्राइव–2 का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्लब की ओर से 100 पौधों का रोपण किया गया तथा ग्रामीणों को पौधों के संरक्षण एवं देखभाल के लिए जागरूक किया गया है। अभियान का उद्देश्य हरित आवरण को बढ़ाना, पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखना तथा ग्रामीणों को वृक्षों के महत्व के प्रति जागरूक करना था। क्लब की अध्यक्ष श्रीमती मधु प्रिया ने कहा, “आज लगाया गया प्रत्येक पौधा आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ हवा, स्वस्थ वातावरण और सुरक्षित भविष्य का संकल्प है।” क्लब की ओर से संदेश दिया गया— “एक पौधा केवल पेड़ नहीं, आने वाली पीढ़ियों के लिए जीवन और उम्मीद का उपहार है।”
इसी अवसर पर सोनारा गांव में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन किया गया, जिसमें क्लब से जुड़े चिकित्सकों ने ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच कर विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं पर आवश्यक परामर्श दिया गया है।। शिविर में ब्लड प्रेशर एवं डायबिटीज की जांच की गई तथा जरूरतमंद लोगों को दवाइयां, मलहम एवं स्प्रे उपलब्ध कराए गए हैं। ग्रामीणों को संतुलित आहार, नियमित व्यायाम, स्वच्छता, पर्याप्त नींद एवं नियमित स्वास्थ्य जांच के महत्व के बारे में जागरूक किया गया है। क्लब की सचिव स्नेहा शाही ने कहा, “स्वस्थ समाज और स्वस्थ पर्यावरण एक-दूसरे के पूरक हैं। हमारा प्रयास प्रकृति संरक्षण के साथ जनस्वास्थ्य को भी सुदृढ़ करना है।” उन्होंने कहा— “स्वस्थ जीवन का आधार है संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और सकारात्मक सोच।”
इस कार्यक्रम में डॉ. तेजस्वी नंदन, डॉ. सोनम, डॉ. लवली, डॉ. पल्लवी, स्वाति जैन एवं  शाजिया हबीब सहित क्लब के सदस्यों ने सक्रिय सहभागिता निभाई हू। पौधारोपण एवं स्वास्थ्य शिविर के माध्यम से ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया है। इस पहल से लगभग 10,000 लोगों को लाभान्वित करने का लक्ष्य रखा गया है। इनर व्हील क्लब ऑफ गया सनराइज का यह संयुक्त प्रयास पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य जागरूकता एवं सामुदायिक सेवा के प्रति क्लब की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। “आज एक पौधा लगाएं, कल हरियाली के साथ स्वस्थ जीवन पाएं।”
15
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *