अशोक वर्मा
मोतिहारी : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में राधा सीकरीया बी०एड कॉलेज के कॉन्फ्रेन्स हॉल में देशभक्ति आधारित गीत नृत्य और नाट्य कार्यक्रम की प्रस्तुति छात्र-छात्राओं के द्वारा की गई। कार्यक्रम मे राधा सीकरीया बी०एड० कॉलेज , सीकरीया फार्मेसी कॉलेज , मनोरमा देवी ट्रेनिंग स्कूल तथा सीकरीया पारा मेडिकल कॉलेज के छात्र छात्राएं एवं स्टाफ के अलावा शहर के महत्वपूर्ण लोग शामिल हुए। सचिव युमना कुमार सीकरीया राधा कृष्ण सेवा संस्थान ट्रस्ट एवं भाजपा युवा नेता ने कहा कि राष्ट्र भक्ति, अनुशासन और सेवा का मिशाल है आर एस एस।
130
