अशोक वर्मा
रक्सौल : तस्करी रोधी इकाई, 47 वी वाहिनी (SSB) टीम द्वारा मैत्री ब्रिज, रक्सौल के नज़दीक से नेपाल से भारत की तरफ आ रहे 04 व्यक्तियों के साथ एक लड़की को संदेह के आधार पर रोका गया। जब मानव तस्करी रोधी इकाई के प्रभारी विकास कुमार द्वारा व्यक्तियों से पूछताछ और प्रयास जुवेनाइल एड सेंटर पूर्वी चम्पारण एवं स्वच्छ रक्सौल संस्था ने नाबालिग लड़की की काउंसलिंग की गई तो पता चला कि चारों व्यक्ति पटना के रहने वाले है और लड़की सीतामढ़ी की। सोशल मीडिया के माध्यम से मोहम्मद शाहिद अंसारी ने नाबालिग लड़की को अपने प्रेम जाल में फंसा कर शादी करने का वादा किया और अपने दोस्तों मोहम्मद साहिल अंसारी, गोलू अंसारी और सुभान अंसारी के साथ मिल कर लड़की को काठमांडू (नेपाल) ले जाने का प्लान बनाए और शादी करने की बात कहकर लड़की को बहला फुसलाकर अपने साथ नेपाल ले गए , जहां शाहिद अंसारी 08 दिनों तक अपने दोस्तों के साथ एक किराए के मकान में लड़की के साथ रुके थे। शाहिद अंसारी लड़की से शादी करने का वादा किया था, लेकिन लड़की को गुमराह करता रहा और आज भारत में जाकर शादी करने की बात कहकर अपने दूसरे दोस्तों के पास पटना, बिहार ले जा रहा था । जब मानव तस्करी रोधी इकाई ने लड़की के परिजन और बेलसंड थाना, सीतामढ़ी से संपर्क किया तो पता चला कि परिजन द्वारा अपहरण के मामले में बेलसंड पुलिस स्टेशन में प्राथमिकी दर्ज है। प्राथमिकी न. 151/25, दिनांक 07/08/25 है। रेस्क्यू ऑपरेशन में मानव तस्करी रोधी इकाई 47 वी वाहिनी (SSB) से इंस्पेक्टर विकास कुमार, हवलहार अरविंद द्विवेदी महिला सिपाही नीतू कुमारी , राजन कुमारी, कविता कुमारी और झिल्ली साहू, प्रयास जुवेनाइल एड सेंटर से आरती कुमारी , राजगुप्त एवं स्वच्छ रक्सौल संस्था से रणजीत सिंह और साबरा खातून शामिल रहे।
136
