अशोक वर्मा
मोतिहारी : नगर के नंदनी ग्रांड होटल में आगामी 28 अगस्त को आयोजित होने वाली “वोटर अधिकार यात्रा” की तैयारी को लेकर इंडिया गठबंधन की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता राजद जिलाध्यक्ष मनोज यादव ने की तथा संचालन कांग्रेस जिलाध्यक्ष ई० शशिभूषण राय उर्फ गप्पू राय ने किया।
बैठक का मुख्य उद्देश्य 28 अगस्त को मोतिहारी में होने वाले राहुल गांधी, तेजस्वी यादव एवं इंडिया गठबंधन के अन्य शीर्ष नेताओं के आगमन एवं जनसभा की तैयारी की रूपरेखा तय करना रहा।
*बैठक को संचालन करते हुए ई० शशिभूषण राय (गप्पू राय) ने कहा कि 28 अगस्त का दिन पूर्वी चम्पारण और पूरे बिहार के लिए ऐतिहासिक साबित होगा। यह वही भूमि है, जहां से महात्मा गांधी जी ने सत्याग्रह का शंखनाद किया था और अब यही धरती राहुल गांधी जी के नेतृत्व में लोकतंत्र बचाने की लड़ाई का गवाह बनेगी। राहुल गांधी जी ने लगातार पूरे देश में निडर होकर जनहित की आवाज उठाई है। उन्होंने बेरोजगारी, महंगाई, किसानों की बदहाली और संविधान पर हो रहे हमलों के खिलाफ स्पष्ट आवाज बुलंद की है। भारत जोड़ो यात्रा से लेकर न्याय यात्रा तक, राहुल गांधी जी ने यह साबित किया है कि वे सिर्फ एक नेता नहीं बल्कि जनता की आशा और संघर्ष के प्रतीक बन चुके हैं।गप्पू राय ने कहा कि”तेजस्वी यादव जी ने बिहार की राजनीति में युवाओं और गरीबों की आवाज को मजबूती से रखा है। राहुल गांधी जी और तेजस्वी यादव जी दोनों मिलकर न केवल बिहार बल्कि पूरे देश में युवाओं, किसानों और वंचित वर्गों के भविष्य की नई दिशा तय कर रहे हैं। आज जब लोकतंत्र और संविधान पर हमला हो रहा है, तब राहुल गांधी जी और तेजस्वी यादव जी मिलकर इस लड़ाई को सड़क से संसद तक लेकर जा रहे हैं। मोतिहारी की इस सभा से यह संदेश जाएगा कि जनता अब जाग चुकी है और वोट चोरी तथा तानाशाही स्वीकार नहीं करेगी।”
वहीं अध्यक्षता करते हुए मनोज यादव ने कहा कि मोतिहारी सत्याग्रह की भूमि रही है और अब यही भूमि वोटर अधिकार यात्रा के जरिए फिर से लोकतांत्रिक आंदोलन का गवाह बनेगी। हम सभी मिलकर यह सुनिश्चित करेंगे कि राहुल गांधी जी और तेजस्वी यादव जी का स्वागत ऐतिहासिक बने तथा यह सभा पूर्वी चम्पारण की जनता के संकल्प का प्रतीक बने।
बैठक में विभिन्न राजनीतिक दलों के जिलाध्यक्ष, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और आगामी कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु रणनीति तय की गई।
इस बैठक में वीआईपी जिलाध्यक्ष अशोक सहनी,सीपीआई जिला सचिव सतेन्द्र मिश्रा,सीपीआई जिला सचिव विश्वनाथ यादव , भाकपा माले सदस्य जितलाल सहनी, मधुबनी संगठन जिलाध्यक्ष नूर आलम खां,डॉ शमिम अहमद,मेयर प्रिती गुप्ता,राजेन्द्र राम, राजेश कुशवाहा, मनोज सिंह, बच्चा यादव जिला कांग्रेस नेता शैलेन्द्र कुमार सिंह, प्रो० विजय शंकर पाण्डेय प्रभुनाथ चौधरी, मनोज सहनी , प्रभुदेवा यादव, राजेन्द्र राम,किरण कुशवाहा , राजेश कुशवाहा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहें ।
116
