हिंदू और मुस्लिम बहनों ने राखी बांधकर गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल पेश की ई अजय कुशवाहा

Live News 24x7
2 Min Read
 गया जी। अतरी विधानसभा के संभावित प्रत्याशी और जेडीयू के वरीय नेता पूर्व रालोसपा राष्ट्रीय महासचिव सह बेला गंज विधानसभा चुनाव के नायक इंजीनियर अजय कुशवाहा की कलाई पर गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल देखने को मिली है। हिन्दू और मुस्लिम महिलाओं ने मिलकर उन्हें राखी बांधी और लंबी उम्र का आशीर्वाद दिया है।
सबसे बढी मानवता धर्म अपनाते हुए गया से अतरी जाते वक्त रास्ते में सरबहदा निवासी अरुण चौहान अपनी पत्नी के साथ बाइक पर जा रहे थे। जिनका अचानक हादसा हो गया। पत्नी सड़क पर गिर कर बेहोश हो गई थी। ई  अजय कुशवाहा ने तुरंत गाड़ी रुकवाई और उन्हें सरकारी अस्पताल पहुंचाया भी। उसका प्राथमिक उपचार के बाद महिला को मगध मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। इस मदद के बाद अजय कुशवाहा ने अतरी के कार्यक्रमों में हिस्सा लिया है । अतरी विधानसभा के खीजरसराय प्रखंड के कुतलूपुर, डेगांव, हे मारा, बिहटा, सतमासा समेत कई गांवों में उन्होंने जनसंपर्क किया है। जीविका दीदी और आशा कार्यकर्त्रियों ने उन्हें राखी बांधकर भाई के रूप में स्नेह जताया है। बहनों ने उनके हाथों में प्यार और भरोसे के धागे बांधते हुए हर सुख-दुख में साथ निभाने की उम्मीद जताई है। अजय कुशवाहा ने कहा कि सभी बहनों को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। इस प्यार और भरोसे के धागे को कभी टूटने नहीं दूंगा।
इस कार्यक्रम में खिजरसराय प्रखंड अध्यक्ष पिंकी देवी, प्रमोद कुशवाहा, रंजीत कुशवाहा, वीरेंद्र कुमार, सरवन चंद्रवंशी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। राखी बांधने वालों में रूपा देवी, प्रियंका कुमारी, कुसुम कुमारी, माधुरी देवी, ललिता देवी, शारदा सिन्हा समेत दर्जनों बहनें शामिल रहीं।
124
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *