दरोगा का घूस लेते विडियों हुआ वायरल, पुलिस महकमें में मचा हरकंप

Live News 24x7
2 Min Read

यू तो पुलिस वालों के अच्छे और बुरे कारनामें अक्सर शोसल मिडिया में सुरखियों में बने रहते है
वही अब एक ताजा मामला बिहार के बेतिया जिले से सामने आया है जहां बेतिया से एक दरोगा का गाड़ी में बैठकर घूस लेते हुए वीडियो सामने आया है। यह वीडियो मंगलवार सुबह से सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मिली जानकारी के अनुसार यह मामला जिले के मझौलिया थाना क्षेत्र के लालसरैया चौक का है।

वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दरोगा एक व्यक्ति से जमीन विवाद मामले में दो हजार रुपए की मांग कर रहा है। पीड़ित केवल 500 रुपए देता है, जिसे दरोगा बिना झिझक स्वीकार कर लेता है और 500 रूपये और देने की बात कहता हुआ दिख रहा है

वीडियो में नजर आ रहे पुलिसकर्मी की पहचान प्रदीप कुमार मुखर्जी के रूप में हुई है। वह मझौलिया थाना में पुलिस की 112 टीम के तहत तैनात हैं। जानकारी के अनुसार, जमीनी विवाद को रफा-दफा करने के नाम पर घूस की मांग की गई थी। बगल में खड़े किसी अन्य व्यक्ति ने मोबाइल से पूरा वीडियो बना लिया और उसे वायरल कर दिया।

मामला सामने आने के बाद पूरे पुलिस विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। स्थानीय लोगों में इसको लेकर भारी आक्रोश है। उनका कहना है कि यह घटना पुलिस व्यवस्था में व्याप्त भ्रष्टाचार की खुली बानगी है।

ग्रामीणों का आरोप है कि यह पहली बार नहीं है। अक्सर पुलिस द्वारा ऐसे मामलों में पैसे की मांग की जाती है। लेकिन अधिकांश लोग डर या प्रभाव के चलते चुप रहते हैं।

वही इस मामले एसपी शौर्य शुमन ने तुरंत संज्ञान लेते हुए दरोगा प्रदीप मुखर्जी को संसपेंड कर दिया है।

261
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *