“किलकारी और मोबाइल एकेडमी” एप्प से होगी जिले के गर्भवती व बच्चे की देखभाल

Live News 24x7
3 Min Read
  • 90% कोर्स कंपलीशन के साथ जिला राज्य में पांचवे स्थान पर है
बेतिया। डिजिटल इंडिया को बढ़ावा देने के साथ ही गर्भवती माताओं और बच्चों की उचित देखभाल के लिए जिले में दो मोबाइल आधारित निशुल्क सेवा शुरू की गईं है। जिनमें किलकारी और मोबाइल एकेडमी नाम की यह मोबाइल आधारित एप्प के द्वारा निशुल्क सेवा का प्रशिक्षण जिले की आशा कार्यकर्ताओं को दे दिया गया है। ये कहना है जिले के डीसीएम राजेश कुमार का। उन्होंने बताया की
राज्य में मोबाइल एकेडमी का कोर्स आशा कार्यकर्ताओं के किए जाने पर गुरुवार को बेतिया के निजी सभागार में एसीएमओ डॉ रमेश चंद्र के अध्यक्षता में कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में सभी प्रखंड के स्वास्थ्य अधिकारी भी मौजूद थे।मौके पर एसीएमओ डॉ रमेश चंद्र ने आरसीएच किलकारी एवं मोबाइल अकैडमी के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने जिले के सभी स्वास्थ्य संस्थानों से ब्लॉक सामुदायिक उत्प्रेरक एवं डाटा एंट्री ऑपरेटर क़ो प्रशिक्षण की बातो पर ध्यान देने क़ो कहा। वहीं डीसीएम राजेश कुमार ने कहा की किलकारी के तहत गर्भवती महिलाओं और एक साल तक के बच्चों की मां को गर्भावस्था के दौरान व बच्चे की देखभाल से जुड़ी जानकारियों उनके फोन पर देती हैं। वहीं मोबाइल एकेडमी एक निशुल्क कोर्स है, जिसमें गर्भावस्था से लेकर बच्चे के जन्म उपरांत दो साल तक की संपूर्ण जानकारी उपलब्ध है। यह कोर्स आशा को उनके दैनिक कार्यों को कुशलता पूर्वक करने में सहायक है।उन्होंने बताया की जिले के 06 वैसे ब्लॉक को विशेष रूप से सम्मानित किया गया जिन्होंने मोबाइल अकादमी में 95% से ज्यादा मोबाइल अकैडमी से संबंधित कोर्स कंप्लीट किया है, साथ ही मैनाटांड ब्लॉक को गर्भवती महिला एवं बच्चों के पंजीकरण में 80 प्रतिशत से ज्यादा रजिस्ट्रेशन होने पर एसीएमओ के द्वारा मोमेंटो एवं सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया lजिला सामुदायिक उत्प्रेरक राजेश कुमार ने बताया कि पश्चिम चंपारण जिला मोबाइल अकादमी में 90% कोर्स कंपलीशन के साथ राज्य में पांचवा स्थान पर है जो की जिले के लिए गर्व का विषय है।
मौके पर एसीएमओ डॉ रमेश चंद्र, अनुश्रवण पदाधिकारी, विनय कुमार सिंह, जिला सामुदायिक उत्प्रेरक राजेश कुमार एवं सहयोगी संस्था पीएसआई इंडिया के जिला समन्वयक राकेश कुमार सिंह, जिला प्रतिनिधि रवि रंजन कुमार आदि उपस्थित रहे।
160
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *