सांसद खेल महोत्सव-2026 में जिले भर के खिलाड़ियों ने टेबल टेनिस में लिया हिस्सा

Live News 24x7
3 Min Read
  • खेल भवन में दिखा उत्साह, शशांक रौशन और बंदना बनीं विजेता
मोतिहारी। सांसद खेल महोत्सव-2026 के तहत खेल भवन, मोतिहारी में शनिवार को टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों एवं क्षेत्रों से पहुंचे खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के दौरान खेल प्रेमियों में भी खासा उत्साह देखने को मिला।
प्रतियोगिता का उद्घाटन पूर्वी चंपारण जिला टेबल टेनिस संघ सचिव शैलेन्द्र मिश्र ‘बाबा’, जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव अरविन्द कुमार, जिला कबड्डी संघ के सचिव भानु प्रकाश ने किया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा विद्यालयों में खेल गतिविधियों को प्राथमिकता दी जा रही है। ऐसे आयोजनों से विद्यालय स्तर पर खिलाड़ियों की प्रतिभा को पहचानने और उन्हें आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। सांसद खेल महोत्सव जैसे आयोजन ग्रामीण एवं विद्यालय स्तर के खिलाड़ियों को बेहतर मंच प्रदान कर रहे हैं।
विभिन्न वर्गों में खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन
टेबल टेनिस प्रतियोगिता के सीनियर पुरुष वर्ग में शशांक रौशन ने विजेता का खिताब अपने नाम किया, जबकि महेश्वर उपविजेता रहे।
सीनियर बालिका वर्ग में बंदना कुमारी विजेता तथा पूजा कुमारी उपविजेता रहीं।
वहीं U-17 बालिका वर्ग में अदिति कुमारी ने विजेता का स्थान प्राप्त किया, जबकि साक्षी कुमारी उपविजेता रहीं।
U/17 बालक वर्ग में विजेता मोनू यादव उप विजेता विशाल कुमार
U/14 बालक में विजेता आयुष राज उप विजेता अर्णव द्विवेदी
प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने शानदार खेल कौशल, अनुशासन और प्रतिस्पर्धात्मक भावना का परिचय दिया।
13 खेलों में हो रहा है सांसद खेल महोत्सव
सांसद खेल महोत्सव-2026 का आयोजन 1 सितंबर से 8 अक्टूबर तक मोतिहारी में किया जा रहा है। महोत्सव के अंतर्गत कबड्डी, एथलेटिक्स, शतरंज, वुशु, जूडो, थांग-ता, साइक्लिंग, वॉलीबॉल, टेबल टेनिस एवं भारोत्तोलन सहित कुल 13 खेलों की प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं।
आयोजन को सफल बनाने में सांसद खेल महोत्सव-2026 के संयोजक भानु प्रकाश, सह-संयोजक अरविन्द कुमार एवं अप्पु कुमार, शैलेन्द्र मिश्रा ‘बाबा’, सुनील कुमार श्रीवास्तव, अमित कश्यप, अरुण गुप्ता, रवि कुमार सिंह, अंशु यादव, विपुल आनंद, विजय कुमार राय, गुड़िया रानी, रश्मि कुमारी, अमित राज, श्वेतांजली, अमरनाथ सहनी, विकेश कुमार, रत्ना प्रिया सहित विभिन्न खेलों के विशेषज्ञ एवं आयोजन से जुड़े पदाधिकारी उपस्थित रहे।
प्रतियोगिता के आयोजन से जिले के युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ-साथ आगे बढ़ने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच मिला।
25
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *