टीबी मुक्त पंचायत बनाने के लिए मुखिया को किया गया सम्मानित

Live News 24x7
2 Min Read
  • उप विकास आयुक्त ने दिया प्रशस्ति पत्र
  • जनसमुदाय से निक्षय मित्र बनने की अपील 
मुजफ्फरपुर। पुनरीक्षित राष्ट्रीय यक्ष्मा कार्यक्रम के क्रियान्वयन एवं इसके लक्ष्यों के प्राप्ति हेतु जिला स्तरीय टीबी फोरम (डिस्ट्रिक्ट टास्क फोर्स) की बैठक गुरुवार को समाहरणालय सभागार में उप विकास आयुक्त श्रेष्ठ अनुपम की अध्यक्षता में हुई। टीबी मुक्त पंचायत “पहल” कार्यक्रम के अंतर्गत जिले के आठ पंचायत- गीजास, खैरा एवं अमैठा प्रखंड सरैया, तेपरी प्रखंड बांद्रा, लखनपुर प्रखंड कटरा, जियान खुर्द प्रखंड मड़वन, रामनगर एवं बाघाखाल प्रखंड गायघाट को टीबी मुक्त घोषित किया गया है। इस अवसर पर इन पंचायतों के मुखिया को उप विकास आयुक्त के द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। मौके पर डॉ सीके दास ने बताया कि टीबी मुक्त पंचायत बनाने में जनप्रतिनिधि की भूमिका सबसे अधिक होती है।
अधिक से अधिक निक्षय मित्र बनने की अपील:
डॉ दास ने जिले के संपन्न लोगों और समाज सेवियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक टीबी रोगियों को गोद लेकर निक्षय मित्र बनें। इससे टीबी रोगियों के पोषण संबंधी दिक्कतें दूर कर रोगियों को जल्द स्वस्थ किया जा सकता है। वर्तमान में 78 निक्षय मित्र हैं। वहीं अब तक 2100 फूड बास्केट भी वितरित किए गए है।
मौके पर सिविल सर्जन, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, केएचपीटी डीएल दिनकर कुमार, टीबी चैंपियन राजीव कुमार सहित अन्य स्वास्थ्य पदाधिकारी एवं सहयोगी संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
122
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *