साप्ताहिक जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी  दिनेश कुमार राय ने 75 लोगों की समस्या को सुना

Live News 24x7
2 Min Read
अशोक वर्मा 
बेतिया :  पश्चिम चंपारण के जिलाधिकारी के जनता दरबार में 75 मामलों की हुई सुनवाई।
कई मामलों का  ऑन-द-स्पॉट समाधान भी हुआ
जिलाधिकारी कार्यालय प्रकोष्ठ में आज जनता दरबार का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी, श्री दिनेश कुमार राय ने लोगों की समस्याओं एवं शिकायतों को बारी-बारी से सुना। जनता दरबार में कई समस्याओं एवं शिकायतों का ऑन-द-स्पॉट समाधान कराया गया। साथ ही कई मामलों में संबंधित प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों को फोन कर समस्याओं का समाधान करने के लिए शीघ्र समुचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।
जिलाधिकारी के जनता दरबार में 75 मामले आए। जिन मामलों का समाधान आज नहीं हो सका, उसे संबंधित विभाग/अधिकारियों को भेजते हुए त्वरित गति से नियमानुकूल समाधान कराने हेतु निर्देशित किया गया। जनता दरबार में कई तरह के मामले आए। जिसमें खेल, राजस्व, शिक्षा, आपूर्ति, आवास, स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या आदि शामिल हैं। जिलाधिकारी ने हर मामले को बहुत गौर से सुना और नियमानुसार समाधान की दिशा में आवेदन को आगे बढ़ाया।
जिन लोगों ने अपनी समस्याओं से जिलाधिकारी को अवगत कराया उनमें रंजन गद्दी, मुकेश कुमार सिंह, सुगंधी देवी, अरविन्द महतो, रमेश प्रसाद चौरसिया, विकास कुमार, एकता कुमारी, सदानंद दास, दिनेश यादव, मोतीलाल शर्मा, शंभु यादव, प्रेमा कुमारी, नसरूल्लाह मियां, इश महम्मद बैठा, दरोगा पटेल, रामाशीष प्रसाद कुशवाहा, निरज बरनवाल, प्रिन्स गुप्ता, कुमारी अनिता गुप्ता, भगवान महतो आदि के नाम शामिल हैं।
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, श्री सुमित कुमार, अपर समाहर्ता, श्री राजीव कुमार सिंह, अपर समाहर्ता, विभागीय जांच, श्री कुमार रविन्द्र, अपर समाहर्ता-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, श्री अनिल कुमार सिन्हा, वरीय उप समाहर्ता, श्रीमती रोचना माद्री, श्रीमती निधि राज, जिला स्थापना उप समाहर्ता, श्री अहमद अली अंसारी, विशेष कार्य पदाधिकारी, जिला गोपनीय शाखा, श्री सुजीत कुमार सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
147
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *