- 20 सूत्री अध्यक्ष एवं अन्य को पूर्व मंत्री वीरेंद्र कुशवाहा ने सम्मानित किया
अशोक वर्मा
मोतिहारी : नरकटिया विधानसभा क्षेत्र के प्रखंड कार्यालय में नवनियुक्त 20 सूत्री अध्यक्ष श्री रामदेव यादव जी, उपाध्यक्ष मनोज गुप्ता जी एवं अन्य सभी नवनियुक्त सदस्य गण को कार्यालय उद्घाटन के बाद अंग वस्त्र देकर पूर्व मंत्री वीरेंद्र कुशवाहा ने सम्मानित किया। कार्यालय का उद्घाटन पश्चिम चंपारण के सांसद डॉक्टर संजय जयसवाल ने किया ,इस मौके पर एनडीए गठबंधन के सभी माननीय नेता गण मौजूद थे। संबोधन के दौरान सांसद डॉक्टर संजय जायसवाल ने कहा कि नरकटिया विधानसभा क्षेत्र अपने आप में काफी महत्वपूर्ण क्षेत्र है वैसे इस क्षेत्र का विकास बहुत हुआ है लेकिन अभी बहुत कुछ करना बाकी है। यह विधानसभा मेरी प्राथमिकता का क्षेत्र है तथा यहां के लोगों का मुझे बराबर स्नेह, प्यार और आशीर्वाद मिलता रहा है ।उक्त अवसर पर पूर्व मंत्री वीरेंद्र प्रसाद सिंह कुशवाहा ने कहा कि सांसद महोदय की विशेष कृपा इस क्षेत्र पर रही है ,यह क्षेत्र बाढ़ के प्रभाव में रहता है ,लोगों की समस्याएं बहुत अधिक है इन सबके बावजूद यहां की जनता एनडीए का प्रबल समर्थक है मेरा सांसद महोदय से आग्रह है कि यहा की समस्याओ को दूर किया जाए। बाढ़ की समस्या का भी समाधान की दिशा में काम होना चाहिए ।इस क्षेत्र में बरसात के समय काफी लोग धोखा से डूब जाते हैं बच्चों की मृत्यु होती है, इन तमाम बातों की ओर शरी कुशवाहा ने सांसद का ध्यान आकृष्ट किया।
185
