सभी वर्गों के साथ शोषित, वंचित, पीडि़त, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, किसान मजदूर, नौजवान, छात्र और महिलाओं के बीच पार्टी और संगठन की मजबूती के लिए ईमानदारीपूर्वक सदस्यता अभियान चलायें: तेजस्वी प्रसाद यादव

Live News 24x7
5 Min Read
गया।बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के राज्य कार्यालय के कर्पूरी सभागार में राष्ट्रीय जनता दल सदस्यता अभियान की समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष  तेजस्वी प्रसाद यादव ने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल का सदस्यता अभियान सबो के बीच चलाना है और एक करोड़ सदस्य बनाने का जो लक्ष्य पहले से निर्धारित है उसको हर स्तर पर पूरा करना है। इन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान खासतौर से शोषित, वंचित, पीडि़त, दलित, आदिवासी, किसान, मजदूर, नौजवान के साथ-साथ महिलाओं के बीच सदस्यता अभियान को मजबूती से चलाना है। इन्होंने आगे कहा कि पार्टी के द्वारा जो माई बहिन मान योजना के अन्तर्गत 2500 रूपया दिये जाने की घोषणा की गई है उसके साथ-साथ 200 युनिट बिजली फ्री, सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि 400 से बढ़ाकर 1500 किये जाने के अलावा युवाओं के बीच नौकरी और रोजगार तथा छात्रों की समस्याओं को जन अभियान के रूप में हर घर तक पहुंचाने का संकल्प लेना होगा। इसके लिए जिनको भी सदस्यता दी जाये उन्हें इस बात की जानकारी दी जाय कि 17 महीने में महागठबंधन सरकार की उपलब्धियों के साथ-साथ जो जनहित के कार्य किये गये हैं उसके साथ नौकरी और रोजगार के कार्यों की जानकारी भी सबो के बीच पहुंचाना है। संगठन की मजबूती के लिए हमसभी को गंभीरता दिखानी होगी और समन्वय बनाकर पार्टी के लिए ईमानदारीपूर्वक पार्टी के नीति और सिद्धांत और लालू जी के विचारों को हर घर तक पहुंचाना है।
सांसद अभय कुशवाहा ने आगे कहा कि सदस्यता अभियान में एक बुथ पर 10 सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित करके हमें हर लोगों के बीच समाज का कोई भी तबके छूटे नहीं इसका ख्याल रखना होगा। संगठन की मजबूती के लिए हर स्तर पर सभी का साथ लेकर मजबूती से कार्य करें। जो भी व्यक्ति राष्ट्रीय जनता दल का सदस्य बनता है वो पूरी मजबूती के साथ अपनी पहचान और उपस्थिति हर जगह दर्ज करायें ऐसा संकल्प लेकर हम सभी को सदस्यता अभियान से लोगों को जोड़ना है। सदस्यता अभियान की समीक्षा बैठक शुरू होने से पहले समाज सुधारक, गांधीवादी शिक्षक एवं लेखक शाने गुरू सदाशिव शाने की जयंती समारोह पर नेता प्रतिपक्ष  तेजस्वी प्रसाद यादव, पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव, लोकसभा में राजद संसदीय दल के नेता औरंगाबाद सांसद अभय कुशवाहा,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष  उदय नारायण चैधरी, राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुलबारी सिद्दिकी, प्रदेश प्रधान महासचिव  रणविजय साहू, प्रदेश मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव, प्रदेश प्रवक्ता चितरंजन गगन, एजाज अहमद सहित अन्य नेताओं ने उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित की है।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री  तेज प्रताप यादव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष  उदय नारायण चैधरी, महबूब अली कैसर, राष्ट्रीय प्रधान महासचिव  अब्दुलबारी सिद्दिकी, राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता प्रो0 मनोज कुमार झा, राज्यसभा सांसद  संजय यादव, लोकसभा में राजद संसदीय दल के नेता सांसद  अभय कुमार कुशवाहा, सुरेन्द्र यादव, सुधाकर सिंह, प्रदेश प्रधान महासचिव  रणविजय साहू, पूर्व सांसद विजय कृष्ण, अर्जुन राय, पूर्व मंत्री अशोक कुमार सिंह, आलोक कुमार मेहता, शिवचन्द्र राम,सुरेश पासवान, प्रो0 चन्द्रशेखर, कुमार सर्वजीत, ईसराईल मंसुरी, सुरेन्द्र राम, डाॅ0 शमीम अहमद, सुरेन्द्र राम, शहनवाज आलम, अनीता देवी, जावेद इकबाल अंसारी, प्रदेश उपाध्यक्ष डाॅ0 तनवीर हसन, सतीश कुमार, विधायक अख्तरूल इस्लाम शाहीन, मो0 नेहालुदीन, भूदेव चैधरी, चन्द्रहास चैपाल, मो0 कारी सोहैब, डाॅ0 उर्मिला ठाकुर, कार्तिक सिंह, मुन्नी देवी रजक, प्रदेश मुख्य प्रवक्ता श्री शक्ति सिंह यादव, प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद, चितरंजन गगन, पूर्व विधायक अबू दोजाना,समता देवी, डाॅ0 अनवर आलम, दीनानाथ सिंह यादव, रामाशीष यादव, मुख्यालय प्रभारी मुकुंद सिंह, प्रदेश महासचिव मो0 फैयाज आलम कमाल, मदन शर्मा, बल्ली यादव, भाई अरूण कुमार, निर्भय कुमार अम्बेदकर, प्रमोद कुमार राम, डाॅ0 पे्रम कुमार गुप्ता, संजय यादव, राजेश पाल, अभिषेक सिंह, अरविन्द सहनी, राजेश यादव, रीतू जायसवाल, अनिल कुमार साधु, डाॅ0 मोहित यादव, पी के चैधरी, कुमर राय, महेन्द्र प्रसाद विद्यार्थी, गगन यादव, चंदन यादव, अशोक गुप्ता, गोपाल प्रसाद गुप्ता, विजय कुमार यादव सहित सभी जिलाध्यक्ष के अध्यक्ष, प्रधान महासचिव, जिला प्रभारी, युवा राजद के सभी जिलाध्यक्ष, महिला प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता और सक्रिय कार्यकर्ता समीक्षा बैठक में उपस्थित थे।
141
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *