देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की मृत्यु पर पूर्व शिक्षा मंत्री बीरेंद्र  कुशवाहा ने शोक व्यक्त किया।

Live News 24x7
1 Min Read

अशोक  वर्मा

मोतिहारी : पूर्व प्रधान मंत्री मनमोहन सिंह  की 92 साल की उम्र में मृत्यु हुई । उनकी मृत्यु पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए बिहार सरकार के पूर्व शिक्षा मंत्री वीरेंद्र प्रसाद सिंह कुशवाहा ने कहा कि डॉ मनमोहन सिंह सादगी के प्रतीक थे ,वे अर्थशास्त्र के ज्ञाता थे, कम बोल करके भी वे बहुत कुछ बोल जाते थे ,उन्होंने देश को बहुत सी ऐसी नीतियां दी जिससे देश आगे बढ़ा। उनकी मृत्यु देश के लिए एक बड़ा नुकसान है। उनकी कमी देशवासियों को हमेशा खलेगी । श्री कुशवाहा ने कहा कि दुख के घड़ी में उनके चाहने वाले करोड़ों लोगों के साथ उनके परिवार के लोगों को इस कष्ट को सहने की परमात्मा शक्ति दे, मेरी ओर से उन्हें कोटि-कोटि श्रद्धांजलि, है।उन्होने कहा कि प्राप्त जानकारी के अनुसार वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। सूचना के अधिकार, रोजगार गारंटी योजना, शिक्षा का अधिकार जैसे उनके महत्वपूर्ण कार्यों लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा।

157
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *