सर्वधर्म प्रार्थना का आयोजन किया गया

Live News 24x7
2 Min Read
  •  महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के मुर्ती पर माल्यार्पण किया गया 
गया।राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 155 वें जयंती एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री के जयंती के अवसर पर स्थानीय गांधी मैदान स्थित गांधी मंडप में सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया है।इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में आयुक्त, मगध प्रमंडल, गया  प्रेम सिंह मीणा उपस्थित थे। आयुक्त के सचिव, मगध प्रमंडल, गया, सहायक निदेशक, अल्पसंख्यक कल्याण, एनडीसी, डीपीआरओ जन सम्पर्क सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी भी शामिल हुए हैं।इस कार्यक्रम में सर्वप्रथम राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की समाधि स्थल पर आयुक्त, मगध प्रमंडल, आयुक्त के सचिव, मगध प्रमंडल, गया, सहायक निदेशक, अल्पसंख्यक कल्याण, एनडीसी, डीपीआरओ जन सम्पर्क तथा अन्य वरीय पदाधिकारियों द्वारा माल्यार्पण किया गया है। इसके साथ ही गांधी मंडप जाकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया है।सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया, जिसमें अविनाश चंद्र झा द्वारा शांति,गीता पाठ किया गया, मोहम्मद अजमातुल्लाह नदवीं, कारी मोहम्मद फतुल्लाह कुदुसी, पनहर मस्जिद द्वारा क़ुरआन ए पाक धर्मग्रंथ का पाठ किया गया, गुरुद्वारा के सोनू सिंह और सुनील सिंह द्वारा धर्मग्रंथ का पाठ किया गया है। गांधी मैदान चर्च से अंजली प्रधान द्वारा धर्मग्रंथ बाईबल की पाठ किया गया है। महाबोधि मंदिर के आवासीय भिकु दीपेन ,सहयोगी भंते द्वारा भगवान बुद्ध के उपदेशों के बारे में विस्तार से बताया गया है।
समाहरणालय, गया स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर जिला पदाधिकारी, गया डॉ० त्यागराजन एसएम, विशेष कार्य पदाधिकारी, सहायक निदेशक, अल्पसंख्यक कल्याण, एनडीसी, जिला जन संपर्क पदाधिकारी, उच्च वर्गीय लिपिक उदय कुमार सहित अन्य वरीय पदाधिकारियों द्वारा माल्यार्पण किया गया है।
189
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *